Monday, February 16, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaगोरखपुर स्नातक विधान परिषद चुनाव तैयारी की हुई बैठक

गोरखपुर स्नातक विधान परिषद चुनाव तैयारी की हुई बैठक

अवधनामा संवाददाता

 

चुनाव में विजय हेतु हमें सामूहिक रुप से प्रयास करना होगा: सांसद लल्लू सिंह

अयोध्या। गोरखपुर स्नातक विधान परिषद चुनाव तैयारी बैठक अयोध्या पार्टी कार्यालय पर आयोजित की गयी। बैठक में सभी मण्डलों के प्रभारी व संयोजकों, अध्यक्ष की उपस्थिति रही। इस दौरान चुनाव को लेकर मण्डल व ब्लाक स्तरीय बैठकों की रणनीति तय की गयी।
सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि निरंतर सम्पर्क व संवाद हमारी चुनाव रणनीति को सम्बल प्रदान करता है। चुनाव में विजय हेतु हमें सामूहिक रुप से प्रयास करना होगा। राष्ट्रवाद की परिकल्पना के साथ प्रत्येक व्यक्ति खुद को जोड़ना चाहता है। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि कार्यकर्ताओं के मेहनत का परिणाम है कि भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारियों का शत प्रतिशत निवार्हन करना है। सरकार की नीतियों को लेकर आम जन में उत्साह है। जिला प्रभारी पद्मसेन चौधरी ने कहा कि मण्डल स्तर पर बैठकें करके पदाधिकारी चुनाव को लेकर एक प्रभावी रणनीति बना ले। इस चुनाव में हम बड़ी जीत दर्ज करने जा रहे है।जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि मतदाताओं से सतत संपर्क-संवाद हमें स्थापित करते रहना है। एक प्लान्ड तरीके से चुनाव की शुरुवात से लेकर मतदान तक पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय करना है। महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि पदाधिकारी व कार्यकर्ता चुनाव को लेकर चर्चा करना प्रारम्भ कर दें। केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के बारें में लोगो को जानकारी दे। इस अवसर पर विधायक अमित सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, राघवेन्द्र पाण्डेय, अखण्ड प्रताप सिंह डिम्पल, डा राकेश मणि त्रिपाठी जिला व महानगर पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular