Thursday, February 12, 2026
spot_img
HomeMarqueeअटल जयंती पर नगर पालिका में सुशासन दिवस संगोष्ठी का आयोजन

अटल जयंती पर नगर पालिका में सुशासन दिवस संगोष्ठी का आयोजन

महराजगंज। नगर पालिका परिषद महाराजगंज में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के अवसर पर सुशासन दिवस के उपलक्ष्य में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर डॉ. मंगल ने अपने संबोधन में कहा कि “अटल बिहारी वाजपेई के सुशासन के आदर्शों को अपनाकर ही नगर को स्वच्छ, सुंदर और विकासशील बनाया जा सकता है। पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसेवा ही सच्चा सुशासन है।” उन्होंने कर्मचारियों से नगर के विकास कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रतिनिधि निमेश मंगल सहित नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इनमें संपत्ति लिपिक इम्तियाज़ खान, कैशियर के. एन. पटेल, ओमप्रकाश लाल, इंद्रेश कुमार, उमाशंकर, बलराम जायसवाल, सुभाष, जगमोहन राय, अजय गौतम, विघ्नेश्वर तिवारी, मुकेश भारती सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular