Friday, March 20, 2026
spot_img
HomeMarqueeगोण्डा एसपी द्वारा ईद-उल-फितर त्योहार को देखते हुये सुरक्षा व्यवस्था को किया...

गोण्डा एसपी द्वारा ईद-उल-फितर त्योहार को देखते हुये सुरक्षा व्यवस्था को किया गया चाक – चौबंद ।

गोण्डा। आज दिनांक 19.3.2026 को पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा पुलिस बल के साथ ईद-उल-फितर त्योहार के दृष्टिगत शहर क्षेत्र में ईदगाह एवं नमाज स्थलों का भ्रमण कर स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा धर्म गुरुओं व संभ्रांत व्यक्तियों से परस्पर वार्ता कर शासन द्वारा जारी गाइड लाइनों व निर्गत आदेशों से अवगत कराया गया तथा ईद-उल-फितर त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु अपील की गयी। सभी धर्म गुरुओं/संभ्रान्त व्यक्तियों द्वारा कानून व्यवस्था में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया की जनपद गोण्डा के समस्त राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ मीटिंग कर प्राप्त आदेशों निर्देशों से अवगत करा दिया गया है, एवं समस्त क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों द्वारा अपने – अपने सर्किल/थाना क्षेत्रों में शान्ति समितियों के सदस्यों तथा धर्मगुरुओं के साथ बैठकें कर शान्ति व्यवस्था में उनकी सहभागिता सुनिश्चित की गई है।

रमजान/ईद के दौरान पूर्व मे हुई घटनाओं की समीक्षा कर असामाजिक तत्वों के विरुद्ध आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाही की जा चुकी है। बाजारों में ईद-उल-फितर के दौरान खरीददारी के मध्य विशेष सतर्कता रखी जा रही है जिसके लिए पुलिस बल का समुचित व्यवस्थापन, डॉग स्क्वॉड, स्थानीय अभिसूचना इकाई द्वारा नजर रखी जा रही है, तथा अग्निशमन की व्यवस्था की गयी है । सादे वस्त्रों में भी पुलिसकर्मी एवं महिला पुलिस कर्मियों की संयुक्त टीमों को लगाया गया है। ईद-उल-फितर की नमाज हेतु सम्बन्धित स्थलों पर पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों की नामवार ड्यूटी लगाई गयी है।

मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, जुलूस के मार्गो पर सी0सी0टी0वी0 कैमरा एवं आवश्यक्तानुरूप ड्रोन कैमरा से निगरानी रखी जायेगी । साथ ही साथ सभी से अनुरोध किया गया कि किसी भी प्रकार के आपसी सौहार्द खराब करने वाले वीडियो पोस्ट/शेयर करने से बचे, सोशल मीडिया मॉनीटरिंग सेण्टर की टीम द्वारा लगातार सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म (ट्विटर, फेसबुक, व्हाट्सएप ग्रुप आदि) की निगरानी की जा रही है। किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट/शेयर करने वालों के विरुद्ध गोंडा पुलिस द्वारा कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular