Gold Silver Price Crash: मध्य पूर्व युद्ध के कारण सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है, जिससे निवेशक असमंजस में हैं कि किसमें निवेश करें। विशेषज्ञ अजय केडिया के अनुसार, फरवरी में 44 से बढ़कर अब 64 हुए सोने-चांदी अनुपात को देखना चाहिए। उच्च अनुपात सोने में बेहतर रिटर्न का संकेत देता है। केडिया ने गोल्ड ईटीएफ में एसआईपी के माध्यम से निवेश की सलाह दी है।
Gold Silver Price Crash: मध्य पूर्व में जब से युद्ध चल रहा है लगभग तब से सोने-चांदी में गिरावट दर्ज की जा रही है। विशेषज्ञ इस करेक्शन की उम्मीद लंबे समय से कर रहे थे। सोने और चांदी दोनों ने जनवरी के अंत में ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड (Gold Silver All Time High) बनाया था। इसके ऑल टाइम हाई से अगर तुलना की जाए तो सोना अब तक 45 हजार सस्ता (Gold Price Crash) हो गया है। वहीं चांदी (Silver Price Crash) लगभग आधी हो चुकी है।
सोने- चांदी की कीमत में भयंकर गिरावट देखते हुए निवेशक सोना- चांदी में निवेश करने का प्लान बना रहे हैं। लेकिन ये समझ नहीं आ रहा है कि किसमें निवेश किया जाए? इसके साथ ही आने वाले समय सोना या चांदी कौन बेहतर रिटर्न दे सकता है? हमने इसे लेकर केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया से बातचीत की है। आइए जानते हैं उन्होंने इस पर क्या कहा?
सवाल 1) पिछले एक महीने में सोना-चांदी में लगातार गिरावट आ रही है, तो इस समय क्या खरीदना बेहतर है?
कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया की मानें तो जब से मध्य पूर्व में युद्ध चल रहा है, तब से ही सोना-चांदी में गिरावट है। इस करेक्शन की उम्मीद पहले से ही की जा रही थी। ये समझने के लिए इस समय सोना-चांदी में से क्या बेहतर है। हमें सोना-चांदी रेश्यो पर ध्यान देना चाहिए।
फरवरी में यह रेश्यो 44 दर्ज किया, अब यह रेश्यो 64 दर्ज किया जा रहा है। जब इस रेश्यो में बढ़ोतरी आती है तो सोने से ज्यादा रिटर्न की उम्मीद की जाती है। वैसे ही जब इस रेश्यो में गिरावट आती है तो चांदी से ज्यादा रिटर्न मिलने की उम्मीद होती है।
सवाल 2) सोना-चांदी में ये गिरावट क्यों आ रही है?
मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध की वजह से लगभग दुनियाभर के शेयर बाजार में गिरावट है। इस गिरावट की भरपाई निवेशक सोना-चांदी से कर रहे हैं। इसकी वजह से सोना-चांदी में भी बिकवाली देखी जा रही है।
सवाल 3) सोना पर तो निवेश कर लें लेकिन क्या चुनें एसआईपी या लमसम?
अजय केडिया ने निवेशकों को गोल्ड ईटीएफ में एसआईपी के जरिए निवेश करने की सलाह दी है।





