Wednesday, September 17, 2025
spot_img
HomeBusinessGold ने फिर तोड़े सभी रिकॉर्ड, 1.13 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम...

Gold ने फिर तोड़े सभी रिकॉर्ड, 1.13 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के साथ ऑल टाइम हाई पर; एक साल में कितने बढ़े दाम?

Gold Price Hike दिल्ली में सोने ने गुरुवार को नया इतिहास रच दिया। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक 10 ग्राम सोना 100 रुपए बढ़कर 113100 रुपए पर पहुंच गया। 2025 की शुरुआत से अब तक सोना 34150 रुपए यानी करीब 43% बढ़ चुका है। पिछले साल 31 दिसंबर को कीमत 78950 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। हालांकि सोने की चाल के साथ चांदी 500 रुपए सस्ती हुई।

दिल्ली में सोने ने गुरुवार को नया इतिहास (Gold Price Hike) रच दिया। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक, 10 ग्राम सोना 100 रुपए महंगा होकर 1,13,100 रुपए पर पहुंच गया। यह अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। साल 2025 की शुरुआत से अब तक सोना 34,150 रुपए यानी करीब 43% बढ़ चुका है। पिछले साल 31 दिसंबर को कीमत 78,950 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। 99.5% शुद्धता वाला सोना भी 100 चढ़कर ₹1,12,600 पर पहुंच गया।

क्यों बढ़ रहे सोने के दाम?

ऑगमोंट रिसर्च की हेड रेनिशा चैनानी का कहना है कि,

“गोल्ड प्राइस ऑल-टाइम हाई (Gold Rate Today) पर इसलिए पहुंचे, क्योंकि बाजार में रिस्क लगातार बढ़ रहे हैं। महंगाई की चिंता, बढ़ता पब्लिक डेट (ऋण) और अमेरिकी ग्रोथ की कमजोरी जैसे फैक्टर इसका बड़ा कारण हैं। एशिया में एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड्स में भारी निवेश भी सोने को ऊपर ले गया है।”

पीएल कैपिटल के सीईओ संदीप रैचूरा ने बताया कि,

“इस साल घरेलू सोने की कीमतों में 40% से ज्यादा की तेजी आई है। इसके पीछे सेंट्रल बैंकों की भारी खरीद, ETF में मजबूत फ्लो, कई दर कटौती की उम्मीदें और टैरिफ से जुड़ी भू-राजनीतिक टेंशन जिम्मेदार हैं।”

हालांकि, उन्होंने चेताया कि

“सोना सेफ-हेवन जरूर बना है, लेकिन रिकॉर्ड स्तर पर नई खरीद वोलैटिलिटी का रिस्क लेकर आती है।”

चांदी 500 रुपए सस्ती हुई

सोने के साथ चांदी (Silver Price Today) की चाल कमजोर रही। यह 500 रुपए लुढ़ककर 1,28,000 रुपए प्रति किलो पर आ गई। वैश्विक स्तर पर भी सोने में मुनाफावसूली दिखी। स्पॉट गोल्ड 0.52% गिरकर 3,621.91 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं, चांदी 0.35% गिरकर 41.01 डॉलर प्रति औंस रही।

एलकेपी सिक्योरिटीज़ के जतीन त्रिवेदी ने बताया कि, गोल्ड में हल्की प्रॉफिट बुकिंग इसलिए हुई है, क्योंकि अगले हफ्ते फेडरल रिजर्व की पॉलिसी मीटिंग है। बाजार को अभी साफ नहीं है कि दरों में 25 बेसिस पॉइंट्स कट होगा या 50 पॉइंट्स का। हालांकि, इस बीच भारत में त्योहारी सीजन में सिर पर है, जिसके चलते सोने की डिमांड लगातार बढ़ रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular