Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaभारत रत्न मिलना ही किसान मसीहा को सच्ची श्रद्धांजलि:विश्वेषनाथ मिश्र सुड्डू

भारत रत्न मिलना ही किसान मसीहा को सच्ची श्रद्धांजलि:विश्वेषनाथ मिश्र सुड्डू

अवधनामा संवाददाता

अयोध्या। पुण्य तिथि पर चौधरी चरण सिंह को याद कर रालोद के कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया इनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। बुधवार को चौधरी चरण सिंह की 37 वीं तिथि के अवसर पर चौधरी चरण सिंह रौनाही पंप कैनाल पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बोलते हुए रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वेषनाथ मिश्र सुड्डू ने कहा भारत रत्न मिलना ही किसान मसीहा को सच्ची श्रद्धांजलि है। इसे देकर भारत सरकार ने किसानों का सम्मान बढ़ाया है। किसानों के विकास में चौधरी चरण सिंह जी का योगदान ही सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि आजाद हिन्दुस्तान में चौधरी साहब ही एक मात्र ऐसे नेता थे जिन्होंने किसानों की मदद किया और कानून बना कर गांव गरीब किसान की मजबूती के लिए लड़ाई लड़ी।
जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मिश्रा, गुड्डू, रज्जन मिश्रा, कुलभूषण मिश्रा, प्रताप नारायण शुक्ला, सूरज शर्मा, मोहम्मद फैसल, दुर्गेश शर्मा, अमर नाथ पाण्डेय, ब्रजेश मिश्रा, बद्रीनाथ मिश्रा, राम फेर पासी, गौतम तिवारी, प्रकाश पाण्डेय अंशू मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular