Wednesday, May 14, 2025
spot_img
HomeMarqueeगावों में खराब हैंड पंपों को 14 तक करायें ठीक: डीपीआरओ

गावों में खराब हैंड पंपों को 14 तक करायें ठीक: डीपीआरओ

धनंजय जायसवाल ने लिया जिला पंचायत राज अधिकारी का चार्ज
एडीओ की बैठक में शासन और प्रशासन के निर्देशों के पालन के आदेश
दिनेश पंकज मथुरा। जनपद में तत्कालीन जिला पंचायत राज अधिकारी किरन चौधरी के जेल जाने से दो माह से रिक्त चल रहे जिला पंचायत राज अधिकारी के  पद पर शासन से नियुक्त होने के बाद आज डीपीआरओ का चार्ज मुख्यालय से संबध  धनंजय जायसवाल ने  ग्रहण किया। यहां आने पर उन्होंने जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह और सीडीओ मनीष मीना से शिष्टाचार भेंट की।
चार्ज ग्रहण करने के बाद अपने कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता में नवागत जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल ने कहा कि आज सीडीओ मनीष मीना ने वीडीओ कांफ्रेसिंग के माध्यम से सभी एडीओ पंचायत से वार्ता की। इस दौरान सभी ब्लाकों की पंचायतों में चल रहे विकास कार्य और सरकारी योजनाओं की प्रगति जानी।
श्री जायसवाल ने बताया कि सीडीओ के निर्देशों का पाल करते हुए बढ़ती गर्मी और तपिश को देखते हुए गांवों  में पेयजल संकट व्याप्त नहीं होने दिया जाएगा। सभी एडीओ से कहा गया है कि वे खराब पडे़ हैंड पंम्पों की सूची आज शाम तक भेज दें। इसकी सूचना ग्राम पंचायत बार भेजी जाए। जिसमें अस्थाई रूप से खराब व स्थाई हैंडपंपों की मरम्मत 14 अप्रैल तक अवश्य करा ली जाए। जो भी हैंड पंप ठीक हो जाएंगे उनका प्रमाणत्र 14 अप्रैल की शाम को उनके कार्यालय में उपलब्ध करा दें। उसके बाद कहीं भी पानी की समस्या नहीं हो। गांवों में कोई भी हैंडपंप खराब नहीं मिले।
नगवागत डीपीआरओ ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों में डोर टू डोर कूड़ा कलेशन अनिवार्य रूप से कराया जाएगा। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसके बाद उन्होंने एडीओ पंचायत की बैठक ली। जिसमें सभी सरकारी योजनाओं के कार्यों के बारे में जानकारी हॉसिल की गई। इससे पूर्व इन्होंने अपने कार्यालय के सभी पटलों पर पहुंचकर एक-एक कर्मचारी के कार्यों के बारे में जानकारी हॉसिल की । उन्होंने सभी कर्मचारियों को नियमानुसार कार्य करने पर जोर दिया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular