Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomeMarqueeएनटीपीसी विंध्याचल में जेम के बच्चियों का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिवस

एनटीपीसी विंध्याचल में जेम के बच्चियों का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिवस

अवधनामा संवाददाता

सोनभद्र/ब्यूरो एनटीपीसी-विंध्याचल में सीएसआर के अंतर्गत चलाये जा रहे बालिका सशक्तिकरण अभियान 14 मई से 11 जून 2023 तक सिंगरौली जिले की सरकारी विद्यालयों की 120 बालिकाओं हेतु आयोजित किया जा रहा है।
इसी क्रम में ग्रीष्मकालीन सत्र में भाग लेने वाली बच्चियों का जन्म दिवस क्षेत्रीय ज्ञानार्जन संस्थान में बड़ी धूमधाम से मनाया गया, जिसमें बालिकाएँ अत्यंत खुश दिखी। सभी बच्चों ने बड़े ही उत्साह के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया और इसका भरपूर आनंद उठाया।
इस अवसर पर अध्यक्षा, सुहासिनी संघ, श्रीमती श्रोत्सिविनी नायक मुख्य-अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। श्रीमती श्रोत्सिविनी नायक के अलावा इस कार्यक्रम के दौरान सुहासिनी संघ की अन्य वरिष्ठ पदाधिकारीगण एवं सदस्याएँ उपस्थित रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular