Tuesday, March 4, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiएफएसडीए टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, जिले भर में भरे गए...

एफएसडीए टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, जिले भर में भरे गए नमूने

अवधनामा संवाददाता

 

बाराबंकी। जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर मिलावटी खाद्य पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से आज सहायक आयुक्त खाद्य प्रियंका सिंह के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने छापामार कार्रवाई की। जिससे हड़कम्प मचा रहा। अधिकारी कमल कुमार, अनिल कुमार पाल, शंकर दयाल तिवारी, डॉ० राकेश कुमार सिंह, सुश्री कंचनलता तिवारी, श्रीमती प्रिया त्रिपाठी तथा ओंकारनाथ यादव की टीम ने रामनगर उपजिलाधिकारी की अगुवाई में रामनगर तहसील में नमूना संग्रहण कराया। इसपीरियंस पुत्र रामदयाल के खाद्य विक्रय प्रतिष्ठान स्थित रानी बाज़ार बाराबंकी से खाद्य पदार्थ- बेकरी रस्क का एक नमूना संग्रहित किया गया। इश्तियाक पुत्र पीर मोहम्मद के खाद्य विक्रय प्रतिष्ठान फूड जंक्शन स्थित मसौली से खाद्य पदार्थ खोया व पनीर का एक-एक नमूना संग्रहित किया गया। धनी राम पुत्र जोखू लाल के खाद्य विक्रय प्रतिष्ठान स्थित बेलहरा चौराहा से खाद्य पदार्थ बेसन का लड्डू का एक नमूना संग्रहित किया गया। सन्तोष कुमार कनौजिया पुत्र भरत लाल कनौजिया के खाद्य विक्रय प्रतिष्ठान स्थित मोहम्मदपुर कीरत, रामसनेहीघाट से खाद्य पदार्थ चना दाल का एक नमूना संग्रहित किया गया। प्रदीप कुमार गुप्ता पुत्र देवी प्रसाद गुप्ता के खाद्य विक्रय प्रतिष्ठान स्थित सुढ़ियामऊ मोड़ बुढ़वल मिल्क केक का एक नमूना संग्रहित किया गया। रूपेश कुमार पुत्र जगदीश के खाद्य विक्रय प्रतिष्ठान स्थित बुढ़वल, रामनगर से खाद्य पदार्थ- पेड़ा का एक नमूना संग्रहित किया गया। खाद्य विक्रय प्रतिष्ठान नारायण भोग (फर्म) स्थित ग्राम नचना, रामनगर से खाद्य पदार्थ बेसन व पनीर का एक-एक नमूना संग्रहित किया गया। नमूने को जाँच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular