Thursday, October 2, 2025
spot_img
HomeMarqueeमहाराजा सुहेलदेव राजभर की 1016वी जयंती पर वृद्धा आश्रम में हुआ फल...

महाराजा सुहेलदेव राजभर की 1016वी जयंती पर वृद्धा आश्रम में हुआ फल वितरण का कार्यक्रम

सुल्तानपुर। जहा पूरे देश सहित प्रदेश व जिले की इकाइयों में महाराजा सुहेलदेव राजभर की 1016वी जयन्ती को धूमधाम से मनाई जा रही है।इस जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर के निर्देश पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉक्टर अरविन्द राजभर ने बिहार के कैमूर में भव्य महापूजन व महायज्ञ का आयोजन किया है।उसी कड़ी में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के युवामंच के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ टिंकू ने सुल्तानपुर में भी एक कार्यक्रम आयोजन किया था।युवामंच के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ टिंकू सिंह की अगुवाई के दर्जनों की संख्या में लोग नगर के तुर्रबखानी स्तिथ वृद्धा आश्रम पहुँचे। जहा सबसे पहले महाराजा सुहेलदेव राजभर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर  उनको नमन किया गया। उसके बाद वृद्धा आश्रम में फल वितरण किया गया।जितेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव राजभर की सेवा भावना और उनके वीर पराक्रम सदियों तक नही भुलाया जा सकता है।हम सब उनके बनाये गए रास्ते पर चलने के लिए सदैव एक निडर सिपाही के रूप खड़े है।इस पर मौके पर आदित्य सिंह,आन्या सिंह विराज श्रीवास्तव,मो अकलाक,मो सिद्धिकी,हरिकृष्ण,राजू,सत्यम सिंह,जितिन,अजय सिंह,दुर्गेश,मो राजा हाशमी,अभिषेक,आशीष प्रजापति आदि साथी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular