Sunday, March 1, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarसोमवार से निबंधन कार्यालयों मे छा बजे तक हो सकेगी रजिस्ट्री

सोमवार से निबंधन कार्यालयों मे छा बजे तक हो सकेगी रजिस्ट्री

अम्बेडकरनगर मौजूदा वित्तीय वर्ष की समाप्ति, होली और नवरात्रि के त्यौहार के दृष्टिगत निबंधन विभाग ने रजिस्ट्री का समय बढ़ाने का आदेश दिया है। अब छह बजे तक निबंधन कार्य संपादित किया जाएगा। उप निबंधक कार्यालय अकबरपुर के सब रजिस्टार अभिषेक सिंह ने बताया कि सोमवार से नई व्यवस्था लागू की जाएगी। निबंधन विभाग का मानना है कि होली, नवरात्रि त्योहार तथा वित्तीय वर्ष की समाप्ति के चलते अधिक से अधिक रजिस्ट्री की संभावना है। सार्वजनिक अवकाश के कारण मार्च माह में अपर्याप्त कार्य दिवस होने के कारण विभाग ने रजिस्ट्री समय में वृद्धि करने का आदेश दिया है।

महानिरीक्षक निबंधन अमित गुप्ता ने इस संबंध में सभी उप निबंधक कार्यालय को आदेश जारी किया है। उन्होंने कहा है कि उपनिबंधक कार्यालय में निबंध कार्य छह बजे तक संपादित किया जाएगा। इस संबंध में विभागीय वेबसाइट के पब्लिक पोर्टल पर पंजीकरण हेतु ऑनलाइन आवेदन के स्लॉट बुक करने का जो समय अब तक चार बजे था वह अब एक घंटा बढ़कर पांच बजे तक रहेगा। इसके साथ ही सभी उप निबंधक कार्यालय मार्च माह के अंतिम रविवार को समान कार्य दिवस की भांति खुले रहेंगे। इस संबंध में आम जमानस, दस्तावेज लेखक संघ और बार एसोसिएशन को सूचित करने के लिए भी कहा गया है। आदेश में यह भी कहा गया है कि अवकाश दिवस और रविवार को निबंधन कार्य हेतु निबंधन कार्यालय को खोले जाने के समय में स्थानीय स्तर पर निर्णय लिया जा सकेगा। उपनिबंधक कार्यालय अकबरपुर के सब रजिस्टार अभिषेक सिंह ने बताया कि कार्यवाही की जा रही है सोमवार से नई व्यवस्था के तहत रजिस्ट्री का कार्य संपादित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular