Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomeUttar Pradeshbandaभार्गव नर्सिंग होम में आयोजित हुआ निः शुल्क चिकित्सा शिविर

भार्गव नर्सिंग होम में आयोजित हुआ निः शुल्क चिकित्सा शिविर

अवधनामा संवाददाता

बाँदा। रविवार को कटरा स्थित भार्गव नर्सिंग होम में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया शिविर में डॉक्टरों के द्वारा मरीजों का निशुल्क उपचार हुआ ।शिविर में रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज के जनरल एन्ड लैप्रोस्कोपिक सर्जन डाक्टर मनोज कुमार, भार्गव नर्सिंग होम के मालिक जनरल फिजिशियन डाक्टर हर्ष भार्गव, स्त्री रोग विशेषग्य डाक्टर रीमा आर्या के द्वारा मरीजों का निशुल्क उपचार किया गया ।डाक्टर हर्ष भार्गव ने बताया कि हमारा नर्सिंग होम पिछले कई दशकों से मरीजों की सेवा कर रहा है अब हमने अपने नर्सिंग होम को नई टेक्नोलाॅजी और विशेष सुविधाओं से लैस किया है ताकि मरीजों को बेहतर सुविधा दे सकें । जनरल एन्ड लैप्रोस्कोपिक सर्जन डाक्टर मनोज कुमार ने बताया कि बुंदेलखंड के बहुत से गरीब मरीज गरीबी के चलते अपना इलाज नहीं करा पाते ऐसे ही मरीजों को ध्यान में रखते हुए इस निशुल्क शिविर का आयोजन किया गया है आगे भी इस तरह के आयोजन होते रहेंगे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular