Sunday, February 22, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshBarabanki169 बच्चों के मध्य स्वेटर का हुआ निशुल्क वितरण

169 बच्चों के मध्य स्वेटर का हुआ निशुल्क वितरण

अवधनामा संवाददाता

बनीकोडर बाराबंकी। ठंड से बचाव के लिए विकास खण्ड बनीकोडर क्षेत्र स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय  लालपुर राजपुर मे निशुल्क स्वेटर वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि इसरार अहमद की मौजूदगी में सभी छोटे बड़े 169 बच्चो को नि:शुल्क स्वेटर दिया गया। स्वेटर पा कर बच्चों के चेहरे खिल उठे। इसरार अहमद ने बच्चों को स्वेटर देते हुए कहा कि उनके पास केवल पढ़ाई और खेलने का काम है। वह खूब पढ़े और खेलें। इसके साथ ही स्वास्थ्य का भी ध्यान में रखे। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि प्रेम नारायण यादव, काग्रेस नेता मनीष रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष कोटवा सड़क डॉ एम एल साहू, प्रधानाध्यापिका श्रीमती सविता, राजेश प्रसाद यादव, वर्षा श्रीवास्तव, नरेंद्र भार्गव राजीव साहू, अंकित तिवारी, इमरान अहमद सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular