Monday, March 2, 2026
spot_img
HomeMarqueeप्रदेश के उज्ज्वला लाभार्थियों को वितरित किया गया निःशुल्क सिलेण्डर

प्रदेश के उज्ज्वला लाभार्थियों को वितरित किया गया निःशुल्क सिलेण्डर

जिले के प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में देखा गया कार्यक्रम का लाइव प्रसारण

सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निःशुल्क एलपीजी सिलेण्डर (रिफिल) प्रदान किये जाने के सम्बन्ध में होली पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लोकभवन सभागार, लखनऊ में प्रदेश के उज्ज्वला लाभार्थियों को निःशुल्क सिलेण्डर वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम का लाइव प्रसारण मंत्री श्रम, सेवायोजन एवं समन्वय विभाग/जनपद प्रभारी मंत्री अनिल राजभर, सांसद जगदम्बिका पाल, विधायक बांसी जय प्रताप सिंह, विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्य, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में शनिवार को बीएसए ग्राउण्ड में सम्पन्न हुआ।

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि महिलाओं की समस्याओं को देखते हुये प्रधानमंत्री जी द्वारा उज्ज्वला योजना के तहत गरीब परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। इसी प्रकार प्रदेश सरकार द्वारा गरीब परिवारों को दीपावली एवं होली त्यौहार अच्छे से मना सके इसके लिए उज्ज्वला योजना के तहत निःशुल्क 2 रसोई गैस सिलिण्डर उपलब्ध कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों को होली त्योहार की बधाई दिया।

मंत्री श्रम, सेवायोजन एवं समन्वय विभाग/जनपद प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का संकल्प था कि हम गरीबों के लिए कार्य करेंगे। गरीब परिवारों में खुशी लाने के लिए विभिन्न योजनाओं का लाभ देकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का कात किया जा रहा है। पहले सभी के पास गैस चूल्हा नही था। गरीबों ने कल्पना नही किया होगा कि हमारे घर में गैस चूल्हा होगा।

मुख्यमंत्री जी द्वारा सभी उज्ज्वला लाभार्थियों को होली और दीपावली पर निःशुल्क गैस रिफिलिंग के लिए धनराशि दी जा रही है। देश आत्मनिर्भर बन रहा है। सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा महिलाओ का सम्मान करते हुए एवं उनकी समस्याओ देखते हुए निःशुल्क उज्ज्वला गैस कनेक्शन दिया गया। सांसद ने कहा कि बच्चों के व्यक्तित्व को बनाने में मॉ का बहुत योगदान होता है। पात्र लाभार्थियों को आवास दिया जा रहा है। सांसद ने सभी जनपदवासियो को होली की बधाई दी।

कार्यक्रम को विधायक बांसी जय प्रताप सिंह, विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा ने कहा कि महिलाओ का सम्मान करते हुए सभी योजनाओ का लाभ महिलाओ के नाम से दिया जा रहा है। पूरी पारदर्शिता के साथ योजनाओ का लाभ पात्र लाभार्थियों को मिल रहा है। जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा एवं स्वावलंबन के लिए निरन्तर कार्य कर रही है जिससे महिलाए सशक्त और आत्मनिर्भर बन सके। भारत सरकार/प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को आवास, शौचालय, गैस सिलिण्डर आदि देकर उनके सम्मान को बढ़ाने का कार्य किया है।

मुख्य विकास अधिकारी ने अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। जिलाधिकारी ने सभी जनपदवासियो को होली की बधाई दी। लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक इटवा डा0 सतीश द्विवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गौरव श्रीवास्तव, जिला पूर्ति अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह पूर्ति निरीक्षक, लाभार्थी आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular