Tuesday, March 3, 2026
spot_img
HomeMarqueeतीन अलग अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने से चार की मौत

तीन अलग अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने से चार की मौत

बांसी सिद्धार्थनगर। कोतवाली क्षेत्र के तीन अलग अलग स्थानों पर शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई है और एक गंभीर रूप से झुलस गया है जिसका इलाज मेडिकल कालेज सिद्धार्थनगर में चल रहा है। कोतवाली क्षेत्र के गोहर गांव से खुटहना जाने वाली सड़क पर दिन में तीन बजे 27 वर्षीय शाह जमाल मालिक पुत्र शरीफ मलिक निवासी मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल की घटना स्थल पर मौत हो गई। यह गांव गांव फेरी कर बर्तन आदि बदलने का काम करता था ।थाना क्षेत्र के समोगरा गांव के पश्चिम आकाशीय बिजली गिरने से कल्लू उर्फ रिजवान पुत्र अनवर अली उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम सरेनिया और सतीश यादव उर्फ लल्ला पुत्र रामप्रकाश उम्र 27 वर्ष ग्राम बाजारडीह की मौके पर मौत हो गई है। यह बाइक से समोगरा गए थे मौसम बिगड़ने पर घर आ रहे थे।

अचानक इनके ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बाजारडीह गांव में आकाशीय बिजली गिरने से उड़वलिया गांव निवासी 25 वर्षीय इरशाद पुत्र मोहम्मद हुसैन की मौके पर मौत हो गई और महबूब आलम पुत्र सरवर अली 28 गंभीर रूप से झुलस गए हैं। इनका इलाज मेडिकल कालेज सिद्धार्थनगर में चल रहा है। यह दोनों गांव से बांसी खरीदारी के लिए जा रहे थे। मौसम खराब होने पर बाजारडीह गांव में एन एच 28 पर स्थित एक जर्जर मकान के पास रुक गए थे। इतने में बंसी जाते समय बाजार दी गांव के पास एक जर्जर भवन में रुके थे तभी आकाशीय बिजली गिरने से उसकी चपेट में आ गए। घटना की जानकारी होने पर तहसीलदार पियूष श्रीवास्तव, कोतवाल संतोष कुमार तिवारी घटना स्थल पर पहुंच गए और घटना का जायजा लिया। पुलिस ने तीन शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा उड़वलिया निवासी इरशाद का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इनके परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular