Thursday, May 15, 2025
spot_img
HomeMarqueeवेद मंत्रोच्चार और कुरान की आयतों के बीच चार जोड़े विवाह सूत्र...

वेद मंत्रोच्चार और कुरान की आयतों के बीच चार जोड़े विवाह सूत्र में बंधे

Four couples tied in marriage formula between Veda mantras and Quranic verses

जनमंच में नगर निगम द्वारा किया गया था सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन

सहारनपुर। (Saharanpr)  जनमंच में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 4 जोड़े वेद मंत्रोच्चार और पाक कुरान की आयतों के बीच प्रणय बन्धन में बन्ध गये। पूर्व निर्धारित विवाह समारोह का आयोजन नगर निगम द्वारा किया गया था। नगर आयुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह व निगम के अधिकारियों तथा समाज के गणमान्य लोगों ने नव दम्पत्तियों को शुभाशीष देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

प्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी योजना सामूहिक विवाह के लिए चार युवक-युवतियों  का विवाह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनमंच सभागार में सम्पन्न कराया गया। पंडित प्रियवृत्त शास्त्री ने कु0 ईशू के अनमोल के साथ, कु0 अर्पिता के सचिन के साथ अग्नी के समक्ष सात फेेर दिलाये जबकि कारी अनवर ने कु0 नगमा का गुलाम जिलानी के साथ और अफसा प्रवीन का आसिफ के साथ निकाह सम्पन्न कराया। नव दम्पत्तियों को प्रदेश शासन की ओर से 35-35 हजार रूपये का चैक और 10 हजार रूपये का घरेलू सामान दिया गया। जबकि 6 हजार रूपये प्रत्येक जोड़े के लिए अन्य व्यवस्थाओं हेतु रखे गये थे।

नगर आयुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह ने नव दम्पत्तियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, कि विवाह नये जीवन की एक शुरूआत है। जिसमें पति-पत्नी दोनों अपनी वंशवृद्धि करते हुए स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रवीश चैधरी, उप नगर आयुक्त दिनेश कुमार यादव, सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम, कर अधीक्षक विनय शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा के एम. आजाद अंसारी ने भी शुभाकामनाएं दी। कार्यक्रमें में राजस्व निरीक्षक पूनम, वन्दना दुआ, सपना सिंह, मोहना गर्ग, जय कुमार व हसीब आलम आदि का भी सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular