Monday, March 2, 2026
spot_img
HomeMarqueeराजरानी इंटर कालेज ढोढनपुर में आयोजित हुआ स्थापना दिवस और सम्मान समारोह

राजरानी इंटर कालेज ढोढनपुर में आयोजित हुआ स्थापना दिवस और सम्मान समारोह

बुधवार को राजरानी इंटर कालेज ढोढनपुर का स्थापना दिवस और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान प्रयोगशाला का भी उद्घाटन हुआ। प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित करने के साथ पंचायत प्रतिनिधियों को भी प्रतीक चिन्ह और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह के प्रतिनिधि मृगांकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि हर व्यक्ति जीवन भर सतत शिक्षा का विद्यार्थी रहता है। तमाम चुनौतियों और समस्याओं के बावजूद आज भी शिक्षक ही राष्ट्र के लिए अच्छे नागरिक तैयार कर रहे हैं। शिक्षा ही विकास की कुंजी है।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षा स्वालम्बन के साथ सामाजिक बदलाव का सशक्त माध्यम है।
मृगांकेश्वर सिंह ने कक्षा दस की छात्रा प्रतीक्षा रावत को साइकिल देकर सम्मानित किया। ब्लाक प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह मुन्ना  ने कक्षा 12के छात्र अर्पित वर्मा को सम्मानित किया। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के महामंत्री रमाकांत मौर्य ने छात्र छात्राओं को अच्छी शिक्षा हासिल करने के संदेश दिए और कहा कि सभी विद्यार्थी अपनी कक्षा का आधा पाठ अपने घर में पढ़ें तभी परीक्षा में 90फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करेंगे।
विद्यालय के प्रबंधक राम सुख ने अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन शिव बहादुर श्रीवास्तव ने किया।
कार्यक्रम में सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजकिशोर सिंह, ब्लाक प्रमुख सिंहपुर अंकित पासी, वीरेंद्र तिवारी, जिला पंचायत सदस्य आनंद सिंह, पूर्व प्रमुख रमेश सिंह, रामसागर शुक्ल, महावीर,मोनू जायसवाल , बृजेन्द्र रावत, अखंड प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular