Tuesday, March 18, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurपूर्व नपाध्यक्ष रमेश खटीक भाजपा में शामिल

पूर्व नपाध्यक्ष रमेश खटीक भाजपा में शामिल

अवधनामा संवाददाता

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक व केशव प्रसाद मौर्य ने दिलायी सदस्यता
प्रदेश कार्यालय में हुआ आयोजन, समर्थकों ने किया खुशी का इजहार

ललितपुर। गुरूवार को जिले की राजनीति में फिर हलचलें उस समय तेज हो गयी, जब शहर के वरिष्ठ समाजसेवी और नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष रहे रमेश खटीक ने लखनऊ स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंच कर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और उप मुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य एवं प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। केन्द्र व राज्य की सत्ता पर काबिज सबसे बड़े राजनैतिक दल भारतीय जनता पार्टी में सदस्यता प्राप्त करने की खबर मिलते ही जिले में उनके समर्थकों ने मिष्ठान वितरण कर अपनी खुशी का इजहार किया। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही पूर्व नपाध्यक्ष रमेश खटीक के पुत्र जिला पंचायत क्षेत्र सिलावन से सदस्य राजकुमार खटीक ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी।
भारतीय जनता पार्टी के लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस दौरान केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाते हुये आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जायें। वहीं कार्यकर्ताओं से यह भी आह्वान किया गया कि लोगों की समस्याओं को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों से संपर्क करते हुये निस्तारित करायें। बैठक के दौरान मौजूद उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व उप मुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह के संयुक्त नेतृत्व में ललितपुर नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष रमेश खटीक को अंग वस्त्र पहनाते हुये भाजपा की सदस्यता ग्रहण करायी गयी। सदस्यता ग्रहण करने के उपरान्त पूर्व नपाध्यक्ष रमेश खटीक ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाते हुये लोगों को मूलभूत सुविधाओं से लाभान्वित कराना ही उनका उद्देश्य हैं। रमेश खटीक के भाजपा में शामिल होने के बाद अब उनके शुभचिन्तकों में खुशी की लहर देखी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular