Tuesday, March 10, 2026
spot_img
HomeNationalनेपाल राष्ट्र के पूर्व सांसद अभिषेक प्रताप शाह ने नेपाल को भारतीय...

नेपाल राष्ट्र के पूर्व सांसद अभिषेक प्रताप शाह ने नेपाल को भारतीय रेल मार्ग से जोड़ने की उठाई मांग

बढ़नी सिद्धार्थनगर। पड़ोसी देश नेपाल के पूर्व सांसद अभिषेक प्रताप शाह ने  बढ़नी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री रवनीत सिंह (बिट्टू) को नेपाल में राष्ट्रीय शस्त्र के रूप में प्रसिद्ध खुकुरी भेंट किया।  पूर्व सांसद अभिषेक प्रताप शाह ने कहा कि खुकरी वीरता का प्रतीक है। वहीं नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद अभिषेक प्रताप शाह ने कहा कि भारत सरकार को चाहिए नेपाल को रेल मार्ग से जोड़ने के लिए प्रयास करें। नेपाल की राजधानी काठमांडू तक रेल लाइन बिछने से बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी से बाबा पशुपतिनाथ की नगरी काठमांडू तक आवागमन के लिए तीर्थ यात्रियों को सुविधा होगी, साथ ही दोनों देशों के बीच के रोटी-बेटी के सम्बन्धों में और प्रगाढ़ता आयेगी। उन्होंने कहा की नेपाल में रेलवे लाइन के बिछने से भारत के साथ व्यापारिक गतिविधियों में भी तेजी होगी तथा नेपाल तरक्की की राह पर दौड़ेगा। उन्होंने भारत के रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू से इस तरफ गम्भीरता से कदम उठाने की मांग की है।
पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष श्रीमती साधना चौधरी ने रेल राज्यमंत्री को सिद्धि विनायक का मोमेंटो भेट किया और जिले  को रेल से जम्मू कश्मीर, कोलकाता आदि प्रमुख स्थानों से जोड़ने के लिए रेल मंत्री से आग्रह किया। कहा कि रेलवे की कनेक्टिविटी बढ़ने से हम लोगों को देश के विभिन्न महानगरों को जाने के लिए आवागमन सुगम हो गया है। चौरी चौरा एक्सप्रेस बढ़नी से चलाए जाने की घोषणा के उपरांत उन्होंने रेलराज्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि अब हमारे क्षेत्र के विद्यार्थियों, तीर्थ यात्रियों आदि को प्रयागराज जाने में काफी सहज होगा ये हमारे क्षेत्र के लोगों के लिए सौभाग्य की बात है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular