Tuesday, May 13, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaपूर्व विधायक ने लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का स्वीकृत प्रमाण पत्र वितरित...

पूर्व विधायक ने लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का स्वीकृत प्रमाण पत्र वितरित किया

अवधनामा संवाददाता

अयोध्या। विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के तहत पूर्व विधायक खब्बू तिवारी ने गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के ग्रामपंचायत रामपुर मया में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुई तथा भाजपा सरकार के विभिन्न लाभकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद कर सभी नागरिकों को भाजपा के डबल इंजन सरकार की उप्लब्धियों और योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बतलाया गया तथा अन्नप्राशन संस्कार, गोदभराई, आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि प्रमाण पत्र, नैनो यूरिया किट वितरण सहित विभिन्न योजनाओं के स्वीकृत प्रमाण पत्र वितरित किया। उपस्थित सभी नागरिकों को राष्ट्र के प्रति पूर्ण समर्पण एवं कृतज्ञता के भाव से आदर्श नागरिक के दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प दिलाया गया।आज भारत प्रत्येक क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियाँ अर्जित कर रहा है। हमारे प्रमुख स्तंभ ‘युवा, महिला, किसान और गरीब’ को सशक्तिकरण और स्वावलंबन प्रदान करने को समर्पित यह संकल्प यात्रा जन-जन के नवजागरण का संदेश बनी है।
मंडल अध्यक्ष घनश्याम पांडेय , वरिष्ठ भाजपा नेता सियाराम वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमर बहादुर सिंह गुड्डू , श्याम जी दुबे, ऋतु पाठक, विनोद पांडेय वरिष्ठ भाजपा नेता ध्रुव गुप्ता , युवा भाजपा नेता नवीन सिंह , भाजपा कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न मोदनवालभाजपा नेता अखंड प्रताप सिंह उर्फ डिंपल सिंह, केपी सिंह, जयप्रकाश तिवारी, कैप्टन सिंह , राजीव सिंह बंटी , मनोज सिंह , वीरेंद्र तिवारी , प्रधान सुभाष शुक्ला , चंद्रभूषण सिंह , राम सागर गुप्ता , कृष्ण देव मिश्रा , संदीप तिवारी , शसंतोष सिंह , ऋषि पांडे , राजू तिवारी , राज मंगल सिंह , बबलू सिंह , सुजीत मिश्रा , राम प्रकाश तिवारी , भाजपा कार्यकर्ता व सम्मानित जनता सहित जिला व ब्लॉक के समस्त अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular