Saturday, February 21, 2026
spot_img
HomeMarqueeपूर्व मंंत्री विक्रमाजीत मौर्य का दिल का दौरा पड़ने से निधन

पूर्व मंंत्री विक्रमाजीत मौर्य का दिल का दौरा पड़ने से निधन

अवधनामा संवाददाता

रसूलाबाद घाट में किया गया अंतिम संस्कार
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट करके दी भावभीनी श्रद्धांजलि
भाजपा सहित अन्य दल के नेता भी अंतिम संस्कार में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रयागराज। पूर्व विधायक विक्रमाजीत मौर्य का 16 दिसंबर को रात्रि 2:00 बजे उनके आवास दरभंगा कॉलोनी में दिल का दौरा पड़ने से 63 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन पर भाजपा सहित अन्य दल के नेताओं ने उनके अंतिम संस्कार के दौरान शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
पूर्व विधायक विक्रमाजीत मौर्य ने अपनी राजनैतिक कैरियर जनता दल में शामिल होकर किया। उन्होंने जनता दल से 1989 में पहली बार प्रतापपुर विधानसभा का चुनाव जीतकर विधायक बने और 1996 में नवाबगंज विधानसभा से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से विधानसभा का चुनाव जीतकर विधायक बने। 1997 में नरेश अग्रवाल की लोकतांत्रिक कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर भाजपा की सरकार में ऊर्जा एवं उत्पाद शुल्क राज्यमंत्री के रूप में प्रदेश की सेवा की। 2002 में समाजवादी पार्टी से नवाबगंज विधानसभा का चुनाव लड़ा और 2016 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर 2017 में फाफामऊ विधानसभा से भाजपा का उम्मीदवार बन कर फाफामऊ से विधायक बने।
उनका अंतिम संस्कार पर उनके पुत्र कमल कृष्ण मौर्य मुखाग्नि दी।
उनके निधन पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके अलावा विधायक प्रवीण पटेल, गुरु प्रसाद मौर्य, हर्षवर्धन बाजपेई, सपा विधायक संदीप पटेल, एमएलसी केपी श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वी के सिंह, पूर्व विधायक प्रभाशंकर पांडे, दीपक पटेल, दल बहादुर सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी जिला अध्यक्ष गंगा पार अश्वनी दुबे, जिला अध्यक्ष जमुनापार विभवनाथ भारती, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, मेयर अभिलाषा गुप्ता,ज्ञानेश्वर शुक्ला ,राजेश केसरवानी, वरुण केसरवानी, पार्षद पवन श्रीवास्तव पार्षद, आशीष गुप्ता, पार्षद मनोज कुशवाहा, पदुम जायसवाल, विवेक जायसवाल, श्याम चंद्र हेला, राघवेंद्र कुशवाहा, सुधीर मौर्य, राजन शुक्ला, एवं अन्य राजनैतिक दल के नेताओं ने भी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए अंतिम संस्कार के दौरान रसूलाबाद घाट में श्रद्धांजलि अर्पित की।

विक्रमाजीत मौर्या के निधन पर कांग्रेसजनोंं ने जताया शोक

प्रयागराज। शहर के प्रबुद्ध और प्रमुख कांग्रेसजनों ने प्रदेश के पूर्व उर्जा राज्य मंत्री एवं फाफामऊ के पूर्व विधायक विक्रमाजीत मौर्या के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। रसूलाबाद घाट पर श्रद्धांजलि अर्पित करते पूर्व महापौर चौधरी जितेन्द्र नाथ सिंह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय, फुज़ैल हाशमी, हरिकेश त्रिपाठी, देवी पांडेय एवं परवेज़ सिद्दीकी आदि ने उनके निधन को अपूर्णीय क्षति बताया। कहा कि वे सरल, विनम्र और कुशल व्यवहारी थे। सही मायने में सर्वहारा वर्ग के नेता थे। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular