Thursday, March 6, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiपूर्व मंत्री ने समूह की महिलाओं से की चर्चा

पूर्व मंत्री ने समूह की महिलाओं से की चर्चा

Former minister discussed with the women of the group

अवधनामा संवाददाता

बाराबंकी (Barabanki)। ब्लाक सूरतगंज के अन्तर्गत ग्राम सिकोहना पहुंच कर  पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने ग्रामीणों से मुलाकात की।
साथ ही आजीविका मिशन सूरतगंज ब्लाक समूह की अध्यक्ष श्रीमती सुनीला मौर्या से भी मिले, उनके साथ समूह की दर्जनों महिलाओं के साथ कार्य के बारे में चर्चा की। कहा कि समाजवादी पार्टी ही किसानों की सच्ची हितैषी है। अनुरोध है कि आने वाले 2022 के विधान सभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मजबूत करे। कस्बा फतेहपुर में सपा नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य मो नसीम गुड्डू के पिता के स्वर्गवास के उपरान्त उनके घर पहुंच कर सांत्वना दी। कस्बा टिकेतगंज बाजार में धर्मेन्द्र मौर्या के यहां पहुंच कर उनको सपा की सदस्यता ग्रहण कराई। मंत्री ने उनको सम्मानित किया।
इस मौके पर रामनाथ मौर्य, प्रभात सिंह, नसीम कीर्ति, हशमत अली गुड्डू, अतीक चौधरी, आकाश यादव, पारस चौहान, अमित सिंह प्रधान, जय सिंह यादव, शीतला बख्श सिंह आदि उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular