Tuesday, May 13, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarhपूर्व मंत्री चंद्रजीत यादव ने विश्व नेता के रूप में अपने को...

पूर्व मंत्री चंद्रजीत यादव ने विश्व नेता के रूप में अपने को स्थापित किया – रामकुमार यादव

 

Former minister Chandrajit Yadav established himself as world leader - Ramkumar Yadav

अवधनामा संवाददाता 

चंद्रजीत यादव की 14 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया
आजमगढ़। (Azamgarh) कोरोना महामारी के व्यापक प्रकोप और प्रोटोकॉल को देखते हुए स्मृति शेष चंद्रजीत यादव की 14 वीं पुण्यतिथि अत्यंत संक्षिप्त रूप में गांव में भी मनाई गई, जिला मुख्यालय स्थित सामाजिक न्याय एवं बाल भवन केंद्र पर अत्यंत संक्षिप्त कार्यक्रम किया गया। लोगों ने भारत सरकार के पूर्व मंत्री और चिंतक स्मृतिशेष चंद्रजीत यादव को श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया। राष्ट्रीय सामाजिक न्याय आंदोलन आजमगढ़ के अध्यक्ष रामकुमार यादव ने चन्द्रजीत यादव के संबंध में संक्षिप्त विचार रखते हुए कहा ‘ चंद्रजीत यादव वास्तव में अपने काल के केवल एक पार्टी नहीं,एक देश नहीं, वरन् पूरे विश्व के नेता के रूप में अपने को स्थापित किये। वे देश क्या, पार्लियामेंट क्या, पूरे विश्व में नई सामाजिक क्रांति, नये रूप में लोकतंत्र पर आधारित समाजवाद की अवधारणा पर जो महत्वपूर्ण काम किया, उसका संपूर्ण विश्व की प्रगतिशील शक्तियां अनुसरण कर रही हैं। इसीलिए, विशेष रूप से भारत की प्रतिगामी, सांप्रदायिक ताकतें आज उनके न रहने पर भी प्रतिकूल टिप्पणियां करते रहते हैं।’ उन्होंने कहा, जो वैचारिक आधार पर स्थापित नहीं रहेगा, उस पर चर्चाएं नहीं होगी। यह एक बड़ी बात है कि विरोधी विचारधारा के लोग किन्हीं न किन्हीं रूपों में प्रतिकूल ही सही,स्मरण करते रहते हैं। उन्होंने, बांग्लादेश के अस्तित्व में आने और उसके बाद लोकप्रिय सरकार बनने तक में चंद्रजीत यादव की भूमिका का भी उल्लेख किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सामाजिक न्याय एवं बाल भवन केंद्र के निदेशक रामजनम यादव ने कहा कि चंद्रजीत यादव एक महामानव थे। वे असाधारण प्रकृति के व्यक्ति थे। विश्व में मानवता की रक्षा, मानवीय मूल्यों और जनता के अधिकारों के लिए उन्हें याद किया ही जाएगा। पत्रकार रामअवध यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि चंद्रजीत यादव ने अपने काल में जो बातें कहा,वह आज प्रत्यक्ष रुप से देखने को मिल रही है। उनके सामाजिक न्याय आजादी की दूसरी लड़ाई है ” के नारे  को लोगों को मानना ही होगा। कार्यक्रम का संचालन दिनेश यादव ने किया। इस अवसर पर पत्रकार विजय कुमार यादव, रामअवध यादव सचिव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी, श्रीकांत शर्मा, विजय,ज्ञानेंद्र कुमार, रामप्यारे यादव, गोविंद यादव, खुर्शीद आलम, मंतराज, हीरालाल, रमेश यादव, यादवेंद्र यादव, संजीव कुमार, मीनू यादव, आशिनी देव, अंजलि, सोनिया, मीना यादव आदि ने पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular