Thursday, March 19, 2026
spot_img
HomeMarqueeव्यापार संगठन के नए इकाई का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह

व्यापार संगठन के नए इकाई का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह

बर्डपुर सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के तत्वावधान में अलीगढ़वा व्यापार संगठन के नए इकाई का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह एक विद्यालय परिसर में आयोजित हुआ।जिसके मुख्य अतिथि सदर विधायक श्यामधनी राही रहे। कार्यक्रम में नगर के व्यवसाइयों द्वारा सर्वसम्मति से अशोक कुमार वर्मा को नगर का अध्यक्ष चुना गया जिसके पश्चात उन्हें बधाई दी गई।

वहीं उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष अजय कसौधन के द्वारा अलीगढ़वा नगर की घोषित हुई टीम में अशोक कुमार वर्मा -अध्यक्ष, दूधनाथ कसौधन -उपाध्यक्ष, अजीत कसौधन -उपाध्यक्ष, संजय कसौधन -महामंत्री, जगमोहन सहानी-मंत्री, प्रदीप कसौधन -मंत्री, रामनरायन कसौधन -मंत्री, महेश कुमार कसौधन -मंत्री , दिलीप कुमार कसौधन -मंत्री ,सुभम मोदनवाल -मंत्री, राहुल कसौधन- कोषाध्यक्ष, जगदीश सहानी- मीडिया प्रभारी, मिठाई लाल कसौधन-वरिष्ठ सलाहकार चुने गए।

कार्यक्रम के दौरान सदर विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि राष्ट्र की आर्थिक उन्नति में देश के व्यवसायियों का बहुत बड़ा योगदान होता है। नव गठित टीम से जुड़े सभी व्यापारी से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि आप सभी अपने अपने क्षेत्र में एक दूसरे से जुड़े रहकर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में भी अपना योगदान देते रहे ताकि समाज में एक नया संदेश जाए और समाज में एक सकारात्मक विचार एवं आदर्श स्थापित हो। जिलाध्यक्ष व्यापार संगठन अजय कसौधन ने कहा कि जिला उद्योग व्यापार संगठन व्यापारी हितों को लेकर लगातार संघर्ष करता रहा है और आगे भी सभी के हितों की लड़ाई लड़ता रहेगा।

कार्यक्रम को निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष नितेश पाण्डेय, भीमचंद कसौधन, राणा प्रताप सिंह, प्रदीप कुमार वर्मा, राजकमल जायसवाल, कंचन वर्मा आदि ने सम्बोधित करते हुए नव गठित टीम को बधाई दिया। इस अवसर पर रामस्वरूप अग्रहरि, हृदयराम वर्मा, ग्राम प्रधान संतराम चौधरी, कंचन वर्मा, आनंद चौधरी, बैजनाथ वर्मा, राहुल कसौधन, पवन कसौधन, जगमोहन साहनी , जयनाथ वर्मा, शुभम मोदनवाल , संजय कसौधन, प्रमोद कुमार वर्मा, सतीश कसौधन, सुनील कसौधन रामनिवास विश्वकर्मा सौरभ पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में व्यवसायी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular