Tuesday, February 24, 2026
spot_img
HomeNationalवन परिक्षेत्र भानपुरी के अतिक्रमण को अभियान चलाकर किया जा रहा वन...

वन परिक्षेत्र भानपुरी के अतिक्रमण को अभियान चलाकर किया जा रहा वन भूमि को मुक्त

बस्तर जिले के वन परिक्षेत्रों में अतिक्रमण के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वन वृत्त के मुख्य वन संरक्षक आर.सी.दुग्गा के मार्गदर्शन एवं वनमण्डलाधिकारी बस्तर उत्तम गुप्ता के निर्देशन में उड़नदस्ता, समस्त स्टॉफ ने वन परिक्षेत्र भानपुरी के अन्तर्गत अतिक्रमण की शिकायत के जांच के लिए राज्यस्तरीय उड़नदस्ता टीम एवं वृत्त स्तरीय उड़नदस्ता टीम के द्वारा कार्रवाई किया गया।

राज्यस्तरीय उड़न दस्ता टीम रायपुर के द्वारा शुक्रवार काे जारी विज्ञप्ति के अनुसार चपका पी.एफ. 1077 नया 86 में तीन व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के तहत उनके पास से 8 बंडल 110 र.मी. चैन लिंक एवं 73 नग बांस के फेंसिंग खुंटा जब्त किया गया। जिसमें ग्राम सोनारपाल से विकास देवांगन द्वारा 0.226 हेक्टेयर में मिर्ची की खड़ी फसल जब्त कर उनके विरुद्ध वन अपराध कायम किया गया। ग्राम छेडीपारा सोनारपाल से राजू द्वारा 0.450 हेक्टेयर में धान की खड़ी फसल जब्त कर और ग्राम-चपका से तुलसी 0.050 हे. धान की खड़ी फसल जब्त कर उनके विरुद्ध वन अपराध कायम किया गया।

इसी तरह वृत्त स्तरीय उड़न दस्ता टीम जगदलपुर के द्वारा ग्राम मुरकुची नया 64 में 20 अतिक्रामकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुये 9.791 हेक्टेयर रकबा में मक्का एवं उड़द के खड़ी फसल जब्त किया गया है। उनके 10 बंडल फेंसिंग तार एवं 300 नग फेंसिंग खुंटा मौके से जब्त किया गया। जिसमें ग्राम-मुरकुची से डमरू द्वारा 0.733 हेक्टेयर. मक्का खड़ी फसल, फूलसिंग द्वारा 2.211 हेक्टेयर. बारवेड वायर 45 कि.ग्रा., फेंसिंग 3 क्विंटल., खड़ी फसल मक्का, उड़द जब्त कर सुरेश द्वारा 2.753 हे. बारवेड वायर 60 कि.ग्रा., मिश्रित फेंसिंग 4.50 कि.ग्रा., खड़ी फसल मक्का, केलूराम एवं अन्य 05 व्यक्ति 2.622 हेक्टेयर, बारवेड वायर 70 कि.ग्रा. मिश्रित जलाऊ 4 क्विंटल, खड़ी फसल मक्का जब्त कर, रूपनाथ अन्य 03 व्यक्ति .572 हेक्टेयर बारवेड बायर 25 कि.ग्रा. मिश्रित जलाऊ फेंसिंग दाे क्विंटल, खड़ी फसल मक्का, उड़द जप्त कर उनके विरुद्ध वन अपराध कायम किया गया। समस्त प्रकरणों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जगदलपुर में प्रस्तुत किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular