Tuesday, March 4, 2025
spot_img
HomeMarqueeबाकीदार सुधाकर प्रसाद दूबे के मृत्यु की मजिस्ट्रियल जाॅच हेतु उप जिलाधिकारी...

बाकीदार सुधाकर प्रसाद दूबे के मृत्यु की मजिस्ट्रियल जाॅच हेतु उप जिलाधिकारी मुख्यालय  को मजिस्ट्रेट किया गया नामित

 

अवधनामा संवाददाता

सोनभद्र/ब्यूरो जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट चन्द्र विजय सिंह ने बाकीदार सुधाकर प्रसाद दूबे के मृत्यु की जाॅच हेतु  प्रमोद कुमार तिवारी उप जिलाधिकारी मुख्यालय को जाॅच हेतु मजिस्ट्रेट नामित किया है, जो बाकीदार सुधाकर प्रसाद दूबे पुत्र राधेश्याम दूबे की मृत्यु के प्रत्येक पहलुओं की संघनता से जाॅच करते हुए सुस्पष्ट मजिस्ट्रियल जाॅच उपलब्ध करायेंगें।
 उन्होंने बताया कि में0 दूबे इलेक्ट्रानिक के प्रोपराइटर सुधाकर प्रसाद दूबे ने यूनियन बैंक आॅफ इण्डिया से 10 लाख 21 हजार 351 रूपये का वसूली प्रमाण-पत्र तहसील को प्राप्त हुआ था, उक्त बकाये की वसूली के क्रम में तहसीलदा द्वारा बाकीदार के विरूद्ध गिरफ्तारी करते हुए दिनांक 12 मई, 2022 के राजस्व हवालात में निरूद्ध किया गया था। नजारत के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हरेराम ने लगभग 5 बजे सूचना दिया कि बाकीदार सुधाकर प्रसाद दूबे की तबीयत खराब है। इस पर तत्काल संज्ञान लेकर तहसीलदार द्वारा बाकीदार को राजस्व हवालात से अवमुक्त किया गया तथा मानवीय आधार पर बाकीदार को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भेजवाया गया। जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेन्टर के लिए रेफर कर दिया गया, जिससे तहसीलदार द्वारा बाकीदार के परिजनों को सूचित किया गया। बाकीदार के परिजन उसे वाराणसी ईलाज हेतु लेकर जा रहे थे, जिसके उपरान्त बाकीदार सुधाकर प्रसाद दूबे की मृत्यु हो जाने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त के क्रम में उप जिलाधिकारी राबर्ट्सगंज, तहसीलदार राबर्ट्सगंज ने सूचनार्थ  आख्या उपलब्ध करायी गयी। उपरोक्त प्राप्त आख्या के सम्बन्ध में बाकीदार की मृत्यु होने पर संज्ञान लेते हुए इसकी मजिस्ट्रियल जाॅच कराया जाना अपेक्षित है, जिससे मृत्यु के कारणों व अन्य आवश्यक पहलुओं की विधिवत निष्पक्ष जाॅच की जा सके।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular