Sunday, February 22, 2026
spot_img
HomeMarqueeलोक कल्याण व सुख समृद्धि के लिए मंदिरों व घरों में भगवान...

लोक कल्याण व सुख समृद्धि के लिए मंदिरों व घरों में भगवान राम व हनुमान जी की सजाई झांकी

शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर। ज्येष्ठ माह के चौथे मंगलवार को लोक कल्याण व सुख समृद्धि के लिए मंदिरों व घरों में भगवान राम व हनुमान जी की सुंदर झांकी सजाई गयी। हनुमान जी को लालचोला, सिंदूर तुलसीदल व बूंदी का भोग लगाकर आरती की गई। कष्टों से मुक्ति के लिए श्रीराम चरित्र मानस पाठ किया गया। शोहरतगढ़ कस्बा में स्थित चौक बाजार के पास गोपी रूंगटा ने लोक कल्याण के लिए सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया।

राहगीरों व प्यासे को शरबत पिलाया गया।भारत माता चौक,श्रीराम जानकी मंदिर व नगर पंचायत शोहरतगढ़ के अन्य सभी मंदिरों में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। गोपी रुंगटा ने भक्तों में चावल,छोला, बूंदी का प्रसाद वितरण किया। सामूहिक पाठ में गोपी रूंगटा, राजेन्द्र रूंगटा उर्फ नीलू रुंगटा, श्याम रुंगटा, डब्लू कसौधन, अजय कुमार वर्मा, सूरज कौशल, अंकुर मित्तल, नन्दकिशोर पासवान, सोनू सिंह, दुर्गा प्रसाद त्रिपाठी, आकाश अग्रवाल, विकास अग्रवाल, भीम चंद्र कसौधन, शिवकुमार, आनंद रुंगटा, रोशन मित्तल आदि लोग मौजूद रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular