पीड़ित ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार
महोबा। थाना महोबकंठ क्षेत्र के भुजपुरा गांव में दबंगों ने ससुर और बहू को उधार मछली न दिए को लेकर लाठी डंडो से मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। शोर शराबा सुन गांव के लोगों ने मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने के बावजूद अब तक दबंगो पर कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसस उनका परिवार डरे और सहमे हुए हैं।
भुजपुरा गांव की निवासी नंदराम रैकवार ने बताया कि वह गांव के तालाब में मछली पालन का काम करता है। कुछ दिन पूर्व तालाब में गांव के कुछ दबंगों पहुंचे और उधार मछली देने की बात कहने लगे, उधार मछली न दिए जाने से दबंग रंजिश मान बैठे। पीड़ित ने बताया कि जब वह बीती देर शाम घर के दरवाजे पर बच्चों के साथ बैठा हुआ था, तभी बिजली जाते ही गांव के दबंगों ने उन पर अचानक लाठी डंडों से हमला कर दिया, जिससे उनके दोनों हाथ और पैर टूट गए। बताया कि मारपीट देख बीच बचाव करने आई बहू पार्वती को भी दबंगों ने नहीं बख्शा और इसके बाद जब वह बेहोश होकर गिरने लगा तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब तक दबंग जा चुके, इसके बाद घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां नंदराम की हालत नाजुक बनी हुई है। नंदराम की पत्नी रामबाई ने थाने में तहरीर देकर बताया कि हमलावर हाथों में कुल्हाड़ी और लाठियां लेकर घर में घुसे थे। उन्होंने मारपीट के साथ-साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गालियां भी दीं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के बाद थाने में शिकायत दी गई, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।





