Wednesday, May 14, 2025
spot_img
HomeMarqueeअवैध परिवहन तथा ओवर लोडिंग पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिलाधिकारी ने अधिकारियों...

अवैध परिवहन तथा ओवर लोडिंग पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिलाधिकारी ने अधिकारियों की, की तैनाती

अवधनामा संवाददाता

सोनभद्र/ब्यूरो  जिलाधिकारी  चन्द्र विजय सिंह ने अवैध परिवहन तथा ओवर लोडिंग पर प्रभावी नियंत्रण किये जाने उद्देश्य से टोल प्लाजा चेकपोस्ट पर प्रपत्र एम0एम0-11 संग्रह स्थल लोढ़ी पर खनिजों का अवैध परिवहन व ओवर लोडिंग के जाॅच हेतु तत्काल प्रभाव से 15 से 22 नवम्बर, 2022 तक  अधिकारी एवं कर्मचारियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगायी गयी है, जिसमें उप जिलाधिकारी सदर श्री रमेश कुमार, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, खान निरीक्षक मनोज कुमार, श्री ईश्वर चन्द्र, यातायात निरीक्षक परिवहन विभाग, वाणिज्य कर विभाग द्वारा नामित अधिकारी, मार्ग साफ्ट द्वारा नामित कर्मचारी, उपरोक्त समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि उप खनिजों में लदे वाहनों की गहनता से जाॅच की जाये,किसी भी दशा में वाहन के फ्रण्ट शीशे पर बिना माइन टैग लगे वाहनों द्वारा उप खनिजों का परिवहन न होने पाये, वाहन पर माइन टैग न होने की दशा में वाहन चालकों से निर्धारित शुल्क जमा कराकर मार्ग साफ्ट के कार्मिक से माइन टैग उपलब्ध करा दिये जायें तथा वाहन के शीशे पर चस्पा करा दिये जायें, परिवहन विभाग द्वारा वाहनों पर लगे पंजीयन नम्बर प्लेट लगा होना सुनिश्चित किया जाये, जिस भी वाहन पर गलत/फेक नम्बर प्लेट लगे, हो उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाये, बिना वैध अभिवाहन प्रपत्र ई-एम0एम0-11/ई0 फार्म सी0/आई0एस0टी0पी0 और अन्य प्रदेशों द्वारा निर्गत सामान वैध परिवहन प्रपत्र के उप खनिजों का परिवहन/ओवर लोड पाये जाने पर सम्बन्धित वाहनों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाये।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular