Thursday, March 19, 2026
spot_img
HomeEntertainment'गरीबों का खाना', द बंगाल फाइल्स डायरेक्टर Vivek Agnihotri ने उड़ाया मराठी...

‘गरीबों का खाना’, द बंगाल फाइल्स डायरेक्टर Vivek Agnihotri ने उड़ाया मराठी खाने का मजाक

The Bengal Files फिल्म डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री का नाम इस वक्त चर्चा में बना हुआ है। फिल्म के प्रमोशन को लेकर वह लागातर मीडिया इंटरव्यूज दे रहे हैं। इस बीच विवेक ने मराठी खान-पान को लेकर तंज कसा है और इसे गरीबों का खाना करार दिया है। जिसको लेकर उनकी ट्रोलिंग हो रही है।

निर्देशक विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) सिनेमा जगत का वह नाम हैं, जिन्हें लाइमलाइट से ज्यादा समय के लिए दूर नहीं रखा जा सकता है। इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी द बंगाल फाइल्स (The Bengal Files) को लेकर वह सुर्खियों में बने हुए हैं, जिसकी वजह मूवी के ट्रेलर लॉन्च के दौरान कोलकाता में हुआ विवाद है।

द बंगाल फाइल्स की रिलीज से पहले प्रमोशन के लिए विवेक लगातार मीडिया इंटरव्यूज दे रहे हैं। इनमें से एक इंटरव्यू के दौरान विवेक अग्निहोत्री ने मराठी खान-पान पर निशाना साधा है और इसे गरीबों का खाना बताया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है।

विवेक अग्निहोत्री का विवादित बयान

द कश्मीर फाइल्स जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाले विवेक अग्निहोत्री अपने बेबाक अंदाज के लिए काफी जाने जाते हैं। हाल ही में द बंगाल फाइल्स के प्रमोशन के लिए उन्होंने द कर्ली टेल्स को एक लेटेस्ट इंटरव्यू दिया है। इस दौरान उनकी पत्नी और एक्ट्रेस पल्लवी जोशी से विवेक की खाने में फेवरेट डिश के बारे में सवाल पूछा जाता है, जिस पर उन्होंने कहा है- मैं इनके लिए मराठी खाना बनाती हूं तो ये नहीं खाते हैं। ये कहते हैं कि ये क्या गरीबों का खाना बना लेती हो।

इस विवेक अपना पक्ष रखते हुए कहते हैं- देखिए मैं दिल्ली से आता हूं और वहां के खान-पान का तरीका अलग है। खानों में तैरता अतिरिक्त घी और मसाला उन्हें खास बनाता है। मुझे ऐसे ही खाने की आदत है। अब जब मराठी खाना सामने आता है तो वह हेल्दी टाइप का होता है, न मसाला ज्यादा न घी। तो इसलिए मैं कहता था कि ये यार गरीबों वाला खाना है।

विवेक अग्निहोत्री के इस बयान के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी लगातार ट्रोलिंग हो रही है। खासतौर पर महाराष्ट्र के लोग विवेक को उनके खाने का मजाक उड़ाने के लिए खरी-खोटी सुना रहे हैं।

जल्द रिलीज होगी द बंगाल फाइल्स

गौर किया जाए विवेक अग्निहोत्री की द बंगाल फाइल्स की रिलीज डेट की तरफ तो 5 सितंबर को ये मूवी सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। हालांकि, इसको लेकर फिलहाल कोलकाता जमकर विरोध देखने को मिल रहा है, जिसकी वजह से एक नया विवाद खड़ा हो गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular