सोनहा थाना की थी मृतका, परिजनों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद चोट व टूटा हाथ देख फूटा था गुस्सा
पति, सास, ससुर व दो नन्दों समेत पांच करहिया पुल से गिरफ्तार
इटवा सिद्धार्थनगर। इटवा थाना क्षेत्र के सिरसिया रोड निवासी विवाहिता की संदिग्ध परस्थितियों लगभग 20 दिन पहले मौत होने के बाद पुलिस ने मृतका के भाई तहरीर पर ससुरालीजनों पर दहेज का केस दर्जकर घटना की जांच में जुट गई थी। घटना के बाद से सभी आरोपित घर छोड़कर फरार थे और पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी बृहस्पतिवार को सीओ पुलिस प्रवीन प्रकाश व प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र सिंह के नेतृत्व में करहिया पुल के पास से विवेक वर्मा पुत्र श्याम सुन्दर वर्मा(पति), श्याम सुन्दर वर्मा (ससुर), विनीता( सास), अमृता वर्मा व प्रिया वर्मा (ननद) निवासीगण सिरसिया सहित पांच को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक हेमराज वर्मा, हे0का0 राकेश पटेल, कांस्टेबल रवीश यादव, महिला आरक्षी साधना यादव शामिल रहे।
बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के सोनहा गांव निवासी स्व. हरीराम सोनी पुत्री लक्ष्मी सोनी (25) की शादी 2021 में सिरसिया रोड निवासी विवेक वर्मा से हुई थी। दंपती की ढाई वर्ष की बेटी भी है। मायके पक्ष के मुताबिक लक्ष्मी की अचानक तबियत बिगड़ने की जानकारी ससुराल से मिली। ससुरालीजन उसे बस्ती कैली अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आरोप था कि पोस्टमार्टम की बात होते ही ससुराल पक्ष अस्पताल में शव छोड़कर भाग निकले। पोस्टमार्टम कराने बाद इटवा थाने में पहुंचकर तहरीर में राहुल ने बताया कि बहन शादी के समय वह अपनी क्षमता के अनुसार नकदी, आभूषण और घरेलू सामान दिया गया था फिर भी ससुरालीजन लगातार पांच लाख रुपये की अतिरक्ति मांग कर लक्ष्मी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे।
कई बार पंचायत हुई और पुलिस में शिकायतें भी हुई लेकिन दबाव और मारपीट का सिलसिला जारी रहा। राहुल का आरोप था कि लक्ष्मी ने कुछ समय पहले बताया था कि उसके पति के किसी अन्य महिला से संबंध हैं। 10 दिन पहले वह मायके आई और सारी बात बताने के बाद वापस ससुराल चली गई। आरोप है कि उस दिन करीब डेढ़ बजे ससुराल के सभी लोगों ने मिलकर उसे नशीला पदार्थ खिलाया और उसकी हत्या कर दी। बाद में घटना को बीमारी बताकर अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई। मृतका के भाई ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी थानाध्यक्ष इटवा रविंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आवश्न कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। टीम लगातार दबिश दे रही थी। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट व साक्ष्यों के आधार पर आगे की प्रक्रिया में लगी थी।





