Friday, April 3, 2026
spot_img
Homekhushinagarबसपा प्रत्याशी समेत पांच ने दाखिल किया नामांकन

बसपा प्रत्याशी समेत पांच ने दाखिल किया नामांकन

अवधनामा संवाददाता

कुशीनगर। लोकसभा चुनाव के लिए चल रहे नामांकन प्रक्रिया के तहत सोमवार को कुशीनगर लोकसभा सीट के लिए पांच प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। श्याम बिहारी-भागीदारी पार्टी, उमेश -भारतीय शक्ति चेतना, वेद प्रकाश सुभासपा, शिवकुमार शर्मा- बहुजन मुक्ति पार्टी, शुभनारायण चौहान -बहुजन समाज पार्टी द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया है।

इसके अतिरिक्त 04 प्रत्याशी/प्रतिनिधियों ने कुल 05 सेट नामांकन पत्र प्राप्त किया। जिसके अंतर्गत मोसाहेब अली निर्दल द्वारा 01 सेट में, शुभनारायण चौहान बीएसपी द्वारा 02 सेट में, गिरधारी निर्दल द्वारा 01 सेट में, चंदन कुमार यादव द्वारा 01 सेट में पर्चा लिया गया। इस प्रकार आज कुल 05 सेट में पर्चा वितरण हुआ, तथा अब तक कुल मिलाकर विभिन्न प्रत्याशी/प्रतिनिधि को कुल 41 सेट नामांकन पत्र वितरण किया जा चुका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular