Wednesday, February 25, 2026
spot_img
HomeMarqueeपांच दिव्यांग स्वयं सहायता समूह बनाकर रोजगार से जोड़ा गया

पांच दिव्यांग स्वयं सहायता समूह बनाकर रोजगार से जोड़ा गया

उरई (जालौन)। दिव्यांगों को रोजगार से जोड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में  आधा सैकड़ा दिव्यांगों को स्वयं सहायता समूह से जोड़ते हुए पांच दिव्यांग स्वयं सहायता समूहों का निर्माण किया गया।
तहसील कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम ज्योति सिंह की उपस्थिति में पांच दिव्यांग स्वयं सहायता समूह गठित किए गए। प्रत्येक समूह में 10-10 दिव्यांगों को शामिल किया गया है। इनमें अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष सहित बाकी सदस्य बनाए गए हैं। एसडीएम ने कहा, दिव्यांगों के सशक्तिकरण और रोजगार से जोड़कर सरकारी योजनाओं का लाभ उन्हें मिल सके इसके लिए उन्हें समूह से जोड़ा गया है ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। इस दौरान दिव्यांग संतोष पटेल, सचिन दुवे, सियाराम, संगीता, मंजू, वकील अहमद, दीपक, अशोक, रामसिंह, श्याम सुंदर आदि उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular