Thursday, March 6, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaविश्वविद्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत फिट इंडिया फ्रीडम...

विश्वविद्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत फिट इंडिया फ्रीडम रन अभियान का आयोजन हुआ

Fit India Freedom Run campaign was organized under the Amrit Mahotsav program of Azadi in the university.

अवधनामा संवाददाता

देश के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन कर्तव्यनिष्ठा से करेंः कुलपति प्रो0 रविशंकर सिंह
अयोध्या(Ayodhya)। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव‘‘ कार्यक्रम के अंतर्गत आज 13 अगस्त, 2021 को दिन शुक्रवार को प्रातः 7ः 30 बजे परिसर में फिट इंडिया फ्रीडम रन अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो0 रविशंकर सिंह ने अभियान का नेतृत्व करते हुए परिसर के शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं के साथ दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। कुलपति प्रो0 सिंह ने सर्वप्रथम सभी को आजादी के 75वें वर्ष पर आजादी का अमृत महोत्सव‘‘ कार्यक्रम के अंतर्गत फिट इंडिया फ्रीडम रन अभियान में आये सभी लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहाकि इसका उद्देश्य यह है कि हम सभी अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दे। हम स्वस्थ रहेंगे तो समाज स्वस्थ रहेगा। इससे देश समृद्धि की ओर बढ़ेगा। कुलपति ने कहा कि हम सभी अपने कर्तव्यों से भली-भांति परिचित है। किन्तु उनका पालन पूरी तरीकें से नही करते है। इस अवसर पर हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि देश के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन कर्तव्यनिष्ठा से करेंगे।
शारीरिक शिक्षा, खेल एवं योगिक विज्ञान संस्थान के समन्वयक प्रो0 एसएस मिश्र ने सभी प्रतिभागियों  का स्वागत किया। आयोजन सचिव डॉ0 मुकेश कुमार वर्मा ने दौड़ में प्रतिभाग करने वाले विश्वविद्यालय परिवार के विद्यार्थियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और शिक्षक गणों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। इसमें मुख्य रूप से विश्वविद्यालय के कुलानुशासक प्रो० अजय प्रताप सिंह, कुलसचिव उमानाथ, प्रो० नीलम पाठक, प्रो० चयन कुमार मिश्र, प्रो० शैलेंद्र कुमार वर्मा, डॉ0 शैलेंद्र सिंह, ओएसडी, कुलपति, प्रो0 अनूप कुमार, प्रो0 आर के सिंह, प्रो० रमापति मिश्र, डॉ0 अनिल मिश्रा, डॉ0 कपिल सिंह राना, डॉ0 अर्जुन सिंह, डॉ0 त्रिलोकी यादव, डॉ0 अनुराग पांडे, डॉ0 राजेश कुशवाहा, ई० परितोष त्रिपाठी, ई० विपिन पटेल,  डॉ0 आशीष पटेल, अनुराग सोनी, आलोक तिवारी, गायत्री वर्मा, डॉ0 राजेश सिंह, डॉ0 वीरेंद्र वर्मा, डॉ0 रामजी सिंह, डॉ0 अनिल शर्मा, विवेक सिंह देवेंद्र वर्मा, आशीष जायसवाल, मोहनी पांडे, स्वाति उपाध्याय, आनंद मौर्य, कुमार मंगलम सिंह, महताब आलम और कई विभागों के छात्र-छात्राएं, शिक्षक और कर्मचारी  उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular