Saturday, February 21, 2026
spot_img
HomeMarqueeएफएलएन पांच दिवसीय प्रशिक्षण का पहला बैच का हुआ शुभारंभ

एफएलएन पांच दिवसीय प्रशिक्षण का पहला बैच का हुआ शुभारंभ

शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ बीआरसी में मंगलवार को बुनियादी भाषा एवं संख्या ज्ञान एफएलएन तथा एनसीईआरटी पाठ पुस्तकों पर आधारित पांच दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ। प्रशिक्षण में शोहरतगढ़ ब्लाक के विभिन्न विद्यालयों से प्रतिभाग कर रहे शिक्षकों को प्रशिक्षकों द्वारा पहले दिन गणित मेला आधारित जानकारी साझा की गई। प्रशिक्षक प्रवीण कुमार यादव, मनोज कुमार यादव, आनन्द प्रकाश, सतेन्द्र प्रताप ने बुनियादी शिक्षा के अंतर्गत भाषा एवं संख्या ज्ञान के बारे में जानकारी को शिक्षकों के बीच साझा किया। खंड शिक्षा अधिकारी शोहरतगढ़ संजय कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित कर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया।

प्रार्थना व प्रेरणा गीत से प्रशिक्षण सत्र कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। पचास-पचास की संख्या में शिक्षकों ने दो कमरों में प्रशिक्षण शुरू किया।प्रशिक्षण में लालजी यादव, कृपा शंकर त्रिपाठी, मणिकांत उपाध्याय, राजीव धर द्विवेदी, मनमोहन,सुरेंद्र गुप्ता, राजेश यादव, प्रदीप मौर्या, सरोज रानी, पूनम विश्वकर्मा, रोहिणी चौधरी, अर्चना गुप्ता, प्रमोद कुमार त्रिपाठी, विजय बहादुर, सजनलाल, अनिल कुमार, पवन कुमार, ममता यादव, सुनीता पटेल, रागिनी सिंह, सपना रानी, प्रिया, अवधेश कुमार पाल, घनश्याम शुक्ला, आनंद गौतम, अरुण कुमार, बालकृष्ण, छाया शर्मा, कन्हैया मौर्य ,ललिता मिश्रा,नीलम पाण्डेय ,सुनील कुमार गुप्ता, राम अभिलाश सिह आदि लोग मौजूद रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular