Tuesday, May 13, 2025
spot_img
HomeMarqueeराष्ट्रीय सेवा भारती, व आरोग्य भारती के तत्वावधान में मतदान स्थल पर...

राष्ट्रीय सेवा भारती, व आरोग्य भारती के तत्वावधान में मतदान स्थल पर लगाया गया प्राथमिक उपचार कैम्प

अवधनामा संवाददाता

सुल्तानपुर। राष्टीय सेवा भारती, आरोग्य भारती संयुक्त टीम के तत्वाधान में मतदान दिवस पर केश कुमारी विद्यालय के मतदान स्थल पर प्रथमोपचार चिकित्सा केंद्र एवं मतदाताओं को लाने ले जाने के लिए 2 मतदान सेवा रथ चलाया गया। राष्ट्रीय सेवा भारती द्वारा सभी मतदान केन्द्रों पर जल एवं गुड़ की व्यवस्था की गई। यही नही टीम द्वारा मतदान के दो दिन पूर्व एक भव्य मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन कर लोगो को मतदान के लिए जागरूक किया गया। जिसमें शहर के भीड़ भाड़ वाले मुख्य–मुख्य स्थान पर जाकर मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के इस मौके पर राष्ट्रीय सेवा भारती के जिला महामंत्री डॉ सुनील त्रिपाठी, आरोग्य भारती काशी प्रांत सह सचिव डॉ अभिषेक पाण्डेय, आरोग्य भारती काशी प्रांत कार्यकारिणी सदस्य / जिला अध्यक्ष डॉ घनश्याम अग्रहरि, सचिव डॉ प्रदीप मिश्रा, सहसचिव डॉ अजय कुमार दुबे, पूर्व सचिव डॉ अजय कुमार शर्मा , कोषाध्यक्ष डॉ दीपक दुबे, सदस्य डॉ अनिल कुमार पाण्डेय, सदस्य डॉ अमित कौशल, राष्ट्रीय सेवा भारती जिला सह कोषाध्यक्ष डॉ मनीष श्रीवास्तव, जिला महामंत्री रीता मिश्रा, सक्षम के संयोजक डॉ देवी रमण त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular