Monday, March 2, 2026
spot_img
HomeMarqueeपशुशाला में लगी आग, पशुपालक समेत तीन पशु झुलसे

पशुशाला में लगी आग, पशुपालक समेत तीन पशु झुलसे

पशुओं को बचाने गया मालिक भी झुलसा

जौनपुर।:-खेतासराय के डोभी मोहल्ले में बीती रात एक पशुशाला में आग लगने से भारी नुकसान हुआ। इस हादसे में पशुशाला मालिक जितेन्द्र कुमार सहित उनके तीन मवेशी झुलस गए। आग लगने का कारण मच्छरों से बचाव के लिए जलाया गया धुंआस बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, जितेन्द्र कुमार अपनी पशुशाला में रात को मवेशियों को मच्छरों से बचाने की धुंआस जलाया गया था, जिसे वह बुझाकर कर सोने चला गया। रात करीब 10 बजे पशुशाला से आग की लपटें तेज़ी से उठने लगी, जिससे पशुशाला में मौजूद दो भैस और एक पड़वा झुलस गए। आग की लपटें ऊँची उठने लगीं तो परिवार वालों की नींद खुल गई। पशुओं की चीख-पुकार सुनते ही आस-पास के लोग आग बुझाने और मवेशियों को बचाने के लिए दौड़ पड़े। आग बुझाने के प्रयास में जितेन्द्र कुमार भी झुलस गए।

ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दो भैंस एक पड़वा जुलस चुके थे। स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू की। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि आग का मुख्य कारण धुंआस जलाया जाना बताया जा रहा है। झुलसे हुए जितेन्द्र कुमार और उनके पशुओं का इलाज जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular