Tuesday, May 13, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarh26 नवंबर को लखनऊ राजभवन मार्च में जाएंगे किसान

26 नवंबर को लखनऊ राजभवन मार्च में जाएंगे किसान

अवधनामा संवाददाता

आजमगढ़। खीरिया की बाग,जमुआ हरिराम जमीन-मकान बचाओ संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में 39वें दिन भी धरना खीरिया की बाग में संपन्न हुई।
धरने में वकताओं ने कहा कि लखनऊ ईको गार्डेन में 26 नवंबर2022 को राज्य के सभी जिलों से पचास हजार से अधिक किसानों के जुटने की तैयारी में है। संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर राज्य में सक्रिय सभी किसान संगठन एकजुटता के साथ राजभवन मार्च की ऐतिहासिक सफलता के लिए जुटे है। लखनऊ स्थित ईको गार्डन में किसान-मजदूर महापंचायत के बाद राजभवन मार्च किया जाएगा।
उन्होंनें अधिकाधिक संख्या में किसानों को राजभवन मार्च में शामिल होने की अपील की।

गोविंद मिश्रा(युवा हल्ला बोल )ने कहा कि खिरिया के मैदान में नये किसान आंदोलन की शुरुआत का आगाज है।देश आर्थिक संकट में फंसा है लेकिन सिर्फ दो पूंजीपति का विकास हो रहा है।कार्यक्रम की अध्यक्षता शकुंतला देवी और संचालन रामनयन यादव ने किया।
इसी दौरान खिताबी देवी, सुनील तिवारी,सुजय उपाध्याय,अतुल उपाध्याय,राजीव यादव,दुखहरन राम,राजेश आज़ाद,राजनेता यादव ने भी संबोधित किया किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular