गन्ना मूल्य समेत विभिन्न मांगों के निराकरण को किसानों ने दिया धरना

0
108

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। गन्ना मूल्य भुगतान सहित किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर किसान मजदूर संगठन (पूरण) से जुड़े किसानों ने आज जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन कर धरना दिया और प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित दस सूत्रीय मांग पत्र जिला प्रशासन को सौंपा।
आज किसान मजदूर संगठन (पूरण) से जुड़े किसान जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और गन्ना मूल्य भुगतान सहित विभिन्न मांगांे को लेकर नारेबाजी की और धरने पर बैठ गये। प्रदर्शनकारी किसानों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आज देश का किसान आर्थिक रूप से काफी कमजोर हो चुका है और सरकार किसानांे की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित मे जातिवाद, क्षेत्रवाद, सम्प्रदायवाद, आरक्षण वाद, भाषावाद, अल्पसंख्यक वाद से उत्पन्न भेदभाव को दूर किया जाये। समान नागरिक व्यवस्था को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। शिक्षा का राष्ट्रीयकरण करके एक ही पाठ्यक्रम देवनागिरी लिपि को प्रान्तीय भाषाओं में प्रकाशित कराकर युवतियों को शिक्षिकाओं, लड़कों को शिक्षकों द्वारा अलग-अलग रूप से उपलब्ध कराया जाये। संस्कृत को अनिवार्य किया जाये। धर्म नाम पर सम्प्रदाय परिवर्तन पर प्रतिबंध लगे। उन्होंने कहा कि प्रति परिवार दो बच्चों का अधिकार योग्यता अनुसार रोजगार प्रबंधन किये जाये। शिक्षा, चिकित्सा, सुरक्षा, क्रय-विक्रय एवं न्याय की समान व्यवस्था सरल रूप से लागू की जाये। संपूर्ण राष्ट्र में मांसाहार, शराब, नशीले पदार्थाे को प्रतिबंध किया जाये। इस दौरान हरपाल सिंह, यशपाल, नरेन्द्र, मा.रणजीत सिंह, ओमप्रकाश आर्य, सत्यव्रत आर्य, मा.धन सिंह, जसबीर सिंह, यशपाल आर्य, मा.जितेन्द्र आर्य, कुशपाल फौजी, रविन्द्र आर्य आदि किसान मौजूद रहे।

 

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here