Tuesday, March 4, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshDevbandकिसानों को धान की रोपाई को करनी पड़ रही मशक्कत

किसानों को धान की रोपाई को करनी पड़ रही मशक्कत

अवधनामा संवाददाता

देवबंद (Deoband)। भीषण गर्मी में बिन बारिश के धान रोपाई पर संकट बढ़ता जा रहा है, जिससे किसान रोपाई करने को तरस गए हैं। उधर, लो वोल्टेज व बिजली कटौती भी आमजन को रूला रही है, जिसके चलते धान लगाने का कार्य कछुआ चाल से हो पा रहा है। किसान रात दिन खेतों में पड़े हैं, लेकिन धान रोपाई गति नहीं पकड़ पा रही है। कुछ सप्ताह पहले प्री मानसून बारिश हो रही थी। इससे सब्जियों को भी काफी नुकसान हो रहा था। हालत यह हो गई है कि उधर तो बिजली कटौती व लो वोल्टेज की वजह से पानी ट्यूबवेल से कम निकलता है। उधर, जितना धान लगाया गया है, किसान उसकी ही सिचाई करने में लगा रहता है। आगे लगाने के बारे में सोचता भी नहीं है। मुशर्रफ ,मनोज ,दानियाल ,फैज़ान,रियासत और विनय ने बताया कि धान लगाना बिना बारिश से सिर दर्द हो गया है। किसान रात को खेतों में डटा हैं,लेकिन फिर भी खेतों की पानी की पूर्ति नही हो रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular