Wednesday, February 25, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurखेत में मिला किसान का शव, शव के पास गुटखा और शराब...

खेत में मिला किसान का शव, शव के पास गुटखा और शराब की बोतल

परिजनों ने नशे की बात की खारिज, तरह तरह के आरोप
मुस्कुरा हमीरपुर। जिले के मुस्करा थाना क्षेत्र में आज एक किसान का शव खेत में मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान इमलिया गांव निवासी कुलदीप कुशवाहा के रूप में हुई है। पुलिस को मौके से शराब की बोतल, डिस्पोजेबल गिलास, नमकीन का पैकेट, गुटका, बीड़ी और कुछ दवाएं बरामद हुई हैं। हालांकि परिजनों ने कुलदीप के नशा करने की बात से साफ इंकार किया है।
मृतक की मां रामश्री ने बताया कि मंगलवार दोपहर लगभग दो बजे कुलदीप खेत की बखराई करने की बात कहकर निकला था, लेकिन रात तक घर नहीं लौटा। बुधवार सुबह उसका शव खेत में पड़ा मिला। रामश्री का कहना है कि उनका बेटा शराब नहीं पीता था, इसलिए शराब की बोतल वहां कैसे मिली, यह समझ से बाहर है। कुलदीप के रिश्ते के बहनोई रमेश कुशवाहा ने बताया कि कुलदीप की शादी हो चुकी थी, लेकिन कुछ समय बाद तलाक हो गया था। उसके कोई संतान नहीं थी।
वह अपनी मां के साथ रहता था और तीन बीघा खेत की खेती के अलावा कपड़ों की फेरी लगाकर जीविकोपार्जन करता था। स्थानीय लोगों का अनुमान है कि कुलदीप के कुछ साथियों ने उसे शराब पिलाई होगी, जिसके बाद वह खेत में ही बेहोश हो गया और ठंड लगने से उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular