Monday, February 16, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurअज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत

अवधनामा संवाददाता

राठ हमीरपुर। बीती शाम खेत वापस पैदल घर जा रहे एक किसान को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे किसान की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
थाना क्षेत्र के कुम्हरिया गांव निवासी किसान सुखदेव (40) पुत्र कालीचरन अपने तीन बीघा खेत पर खेती तथा पशुपालन कर अपनी जीविका चला रहा था। बीते गुरुवार को सुखदेव अपने खेत पर काम करके शाम को पैदल ही वापिस घर लौट रहा था तभी रास्ते में गांव के समीप ही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन किसान को अपनी चपेट में लेता हुआ गुजर गया जिससे सुखदेव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। किसान की अचानक हुई मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular