Friday, July 25, 2025
spot_img
HomeItawaकृषि अभियंत्रण संकाय में संपन्न हुआ फेयरवेल

कृषि अभियंत्रण संकाय में संपन्न हुआ फेयरवेल

इटावा। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के अधीन संचालित कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज,दुग्ध प्रौद्योगिकी महाविद्यालय,मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय के अंतिम वर्ष के छात्रों की फेयरवेल पार्टी का आयोजन कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज के अकादमिक परिसर के सामने अधिष्ठाता डॉक्टर एन के शर्मा की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विक्रम सिंह,थाना प्रभारी,सिविल लाइन उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि ने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस कार्यक्रम में मत्स्य महाविद्यालय के नवनियुक्त अधिष्ठाता डॉ अजीत सिंह भी उपस्थित हुए।उन्होंने फेयरवेल को मनाए जाने के औचित्य को समझाया।कार्यक्रम का संचालन तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों मीनाक्षी गौतम,तनिष्क तोमर,प्रिया कुशवाहा,अखिलेश वर्मा द्वारा किया गया।कार्यक्रम में अंतिम वर्ष के छात्रों द्वारा कविता पाठ,चुटकुले,मिमिक्री और महाविद्यालय में बिताए हुए पलों और अनुभवों को सभी के साथ साझा किया गया।कार्यक्रम में महाविद्यालय की समस्त फैकल्टी उपस्थिति रही।कार्यक्रम के क्रियान्वयन में मुख्य भूमिका डॉक्टर के के पटेल सह अधिष्ठाता छात्र कल्याण ,डॉक्टर आशीष कुमार,डॉक्टर खुशबू गुप्ता,इंजीनियर पंकज कुमार डॉक्टर श्वेता दुबे,इंजीनियर नीरजा शर्मा, इंजीनियर मलीहा खानम,इंजीनियर कशफ खान,मनीष सहाय की रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular