Thursday, February 12, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarमौलाना आजाद गर्ल्स कॉलेज में आयोजित हुआ विदाई समारोह

मौलाना आजाद गर्ल्स कॉलेज में आयोजित हुआ विदाई समारोह

जलालपुर, अम्बेडकरनगर मौलाना आज़ाद गर्ल्स इंटर कॉलेज में बुधवार को कक्षा 12 की छात्राओं के लिए आयोजित विदाई समारोह भावनाओं,स्नेह और अपनत्व से ओत-प्रोत रहा।यह आयोजन केवल एक औपचारिक विदाई नहीं, बल्कि छात्राओं के शैक्षिक सफ़र,उनके संघर्ष,उपलब्धियों और सुनहरी यादों को सहेजने का एक अविस्मरणीय अवसर बन गया।समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली जलालपुर श्री अजय प्रताप जी ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि “आप सभी छात्राएँ देश और समाज की मजबूत नींव हैं।

जहाँ भी जाएँ,अपने संस्कार, शिक्षा,अनुशासन और चरित्र से न केवल अपने परिवार बल्कि अपने विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करें। आत्मविश्वास,परिश्रम और ईमानदारी को अपना मूल मंत्र बनाइए-सफलता स्वयं आपके कदम चूमेगी।”उनके प्रेरक शब्दों ने छात्राओं में नई ऊर्जा और आत्मबल का संचार किया।वहीं विद्यालय प्रबंधक मौलाना मोहम्मद खालिद क़ासमी ने अपने संबोधन में छात्राओं को विद्यालय परिवार की “अमूल्य धरोहर” बताते हुए कहा कि “विद्यालय की असली पहचान इसकी छात्राओं की उपलब्धियों से होती है!

आप जहाँ भी आगे बढ़ें,आपकी सफलता ही इस संस्थान की सबसे बड़ी पूँजी और गौरव बनेगी।जीवन में चुनौतियाँ आएँगी,लेकिन शिक्षा और संस्कार आपको हर कठिनाई से पार लगाएंगे।”कार्यक्रम में उपस्थित श्री शाहकार जलालपुरी ने छात्राओं को आत्मविश्वास,धैर्य और सच्चाई के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहने की प्रेरणा दी। समारोह का प्रभावशाली संचालन वरिष्ठ पत्रकार श्री नियाज़ तौहीद सिद्दीकी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक मौलाना मोहम्मद खालिद क़ासमी, प्रधानाचार्या गुलिस्तां अंजुम, पैगाम फाउंडेशन के अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद जमाल,वरिष्ठ पत्रकार श्री राशिद अली अंसारी,श्री आशुतोष शर्मा, विद्यालय प्रभारी जमशेद इक़बाल, आमिना खातून, तज्यींन आएशा,हमना,मरियम, फरहीन फातमा,हेरा फातमा, सानिया सिराज,सदफ नूरी, मोहम्मद अहमद,रमज़ान अली, मुश्ताक हुसैन,कुमार गौरव,आबिदा खातून,हलीमा सादिया,उमैजा मरियम, ज़िकरा मरियम सहित अन्य शिक्षकगण व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विदाई के क्षणों में छात्राओं की नम आँखें, मुस्कुराते चेहरे और शिक्षकों के स्नेहिल शब्द वातावरण को भावुक बना गए।छात्राओं की सक्रिय भागीदारी,आत्मीयता और उत्साह ने समारोह को स्मरणीय बना दिया। कार्यक्रम का समापन छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामनाओं और ढेरों दुआओं के साथ किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular