Tuesday, March 4, 2025
spot_img
HomeMarqueeअवैध वसूली करते समय फर्जी दरोगा गिरफ्तार

अवैध वसूली करते समय फर्जी दरोगा गिरफ्तार

फर्जी दरोगा बनकर युवक ने की है शादी, दहेज में मिली है कार व दस लाख नगदी
कोतवाली पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से एक फर्जी दरोगा को राहगीरों से अवैध वसूली करते समय गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपी युवक न केवल फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर लोगों से अवैध वसूली कर रहा था। बल्कि इसी झूठ के सहारे उसने शादी भी कर ली। फर्जी दरोगा ने शादी में दहेज के रूप में कार और 10 लाख रुपए तक हासिल किया है।
मंगलवार की सुबह  रेलवे स्टेशन के बाहर  पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में स्टेशन के बाहर आने- जाने वाले लोगों पर रौब दिखाकर अवैध वसूली कर रहा है। यह दरोगा इस थाने का भी नहीं है। मुखबिर से सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने मौके पर जाकर फर्जी दरोगा को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी। पूछताछ में फर्जी दरोगा प्रमोद ने चौंकाने वाले खुलासे किया। फर्जी दरोगा ने बताया कि वह पुलिस में भर्ती होना चाहता था। लेकिन पढ़ाई कम होने की वजह से पुलिस में भर्ती नहीं हो पाया। लेकिन उस पर पुलिस बनने का जुनून सवार था।
प्रमोद ने कई महीने पहले एक दुकानदार से वर्दी खरीदी और अलग-अलग दुकानों पर जाकर वर्दी में लगने वाले सामानों को खरीदा और वर्दी पहनकर अपने घर आने-जाने लगा। इसी झूठ के सहारे उसकी शादी भी तय हो गई। शादी के कार्ड पर भी यूपी पुलिस छपवाया गया। दहेज में उसे कार और 10 लाख रुपए नकद समेत लाखों के सामान मिले।
 फर्जी दरोगा पत्नी की इच्छाओं को पूरा करने के लिए वह वर्दी पहनकर लोगों से अवैध वसूली करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
 एसएचओ विवेक सिंह ने कहा कि एक फर्जी दरोगा को गिरफ्तार किया गया है। इसी थाना क्षेत्र के पोस्ट कोदौली दादरा गांव का रहने वाला है। उसके पिता का नाम भरत कुमार पांडेय हैं। फिलहाल पूरे मामले में की जा रही है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular