Wednesday, October 29, 2025
spot_img
HomeMarqueeभाजपा एमएलसी के स्वागत में जुटा सपा से निष्कासित नेता, बना चर्चा...

भाजपा एमएलसी के स्वागत में जुटा सपा से निष्कासित नेता, बना चर्चा का विषय

 

अवधनामा संवाददाता

सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। विधान परिषद सदस्य बनने के बाद पहली बार क्षेत्र में पहुंचे अंगद सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
बुधवार को भाजपा के नवनिर्वाचित एमएलसी महादेवा में दर्शन पूजन करने के बाद सपा से निष्कासित एक नेता की अगुवाई में कस्बा बदोसराय पहुंचे। यहां पर भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष पाण्डेय की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। नवनिर्वाचित एमएलसी ने कस्बे के मुख्य चौराहे पर लगी रामसेवक यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और पारिजात वृक्ष के दर्शन किए। इसके बाद अंगद सिंह सीधे कोटवाधाम पहुंचे और बड़े बाबा स्वामी जगजीवन दास की समाधि पर माथा टेक कर आशीर्वाद लिया। यहां पर भाजपा नेता दुर्गेश दीक्षित महंत नीलेन्द्र बख्श दास की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर अमित भैया राम जी आलोक कनौजिया प्रदीप कुमार मौर्य बलवंत प्रजापति प्रहलाद कुमार विमल रवीन्द्र अवस्थी दयाशंकर शुक्ल बबलू अशरफ अनिल पाण्डेय आदि भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ तमाम प्रधान एवं क्षैत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे। एमएलसी के काफिले की अगुवाई कर रहे सपा के निष्कासित नेता के बारे में लोगों द्वारा तरह तरह की चर्चाएं की जा रही।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular