Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomeMarqueeआबकारी टीम ने पकड़ी 55 लीटर अवैध कच्ची शराब

आबकारी टीम ने पकड़ी 55 लीटर अवैध कच्ची शराब

अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत आबकारी विभाग की टीम ने गुरुवार को पांच गांवों में दबिश देकर 55लीटर अवैध शराब पकड़ी है।चार अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।

गुरुवार को टीम ने सरैया कनू और छोटी धरौली, मवई आलमपुर, साहबगढ़ तथा सैठा में आकस्मिक दबिश दी गयी। दबिश के दौरान क्षेत्र-2-अमेठी में थाना- संग्रामपुर के अन्तर्गत ग्राम सरैया कनू तथा छोटी धरौली से लगभग 55 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए करीब 100 कि0ग्रा0 लहन मौके पर नष्ट किया गया, इस कार्यवाही में 04 अभियोग आबकारी अधिनियम में पंजीकृत किया गया, साथ ही ग्राम वासियों को अवैध शराब पीने से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुए विभाग के टोल फ्री नम्बर अथवा संबंधित निरीक्षक के मोबाइल नम्बर पर अवैध शराब के निर्माण, बेचने व रोकथाम हेतु सूचना देने की अपील की गई। उक्त कार्यवाही में सतीश चंद्र दीक्षित आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 2, व आबकारी स्टाफ मोहम्मद साबिर सिद्दीकी, राम नाथ मौर्या ( प्र० आ० सि०) अभय प्रताप सिंह, प्रेम शंकर, (आबकारी सिपाही) एवं बृजेश चन्द्र पाण्डेय (वाहन चालक) सम्मिलित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular