Sunday, March 15, 2026
spot_img
HomeMarquee  ट्रांसपोर्ट नगर में अवैध रूप से लग रहे  5G बूस्टर टावर...

  ट्रांसपोर्ट नगर में अवैध रूप से लग रहे  5G बूस्टर टावर को पूर्व सैनिकों  ने बंद कराने की किया मांग

 

अवधनामा संवाददाता

प्रयागराज : वीर सेनानी पूर्व सैनिक कल्याण समिति प्रयागराज के वरिष्ठ पदाधिकारी पूर्व सैनिक हवलदार सत्यपाल श्रीवास्तव के साथ बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक ,वरिष्ठ नागरिक व मोहल्ले वासियों ने अवैध रूप से जिओ कंपनी 5G बूस्टर टावर ट्रांसपोर्ट नगर गति चौराहा निवासी मनीष गुप्ता के आवास पर लगा रही है जिससे वरिष्ठ नागरिकों पूर्व सैनिकों व मोहल्ले वासियों को इसके रेडिएशन से होने वाले स्वास्थ्य के प्रति नुकसान व टावर टूटकर गिरने की अप्रिय घटना घटने की चिंता सता रही है जिसे  लोगों ने  बंद कराने के लिए शासन प्रशासन से मांग किया जिस पर पीडीए ने लगवाने वाले को नोटिस जारी किया फिर भी नहीं हुआ कोई असर जबकि जिलाधिकारी, एसएसपी ,पी डी ए,नगर निगम ,संचार मंत्री ,थाना प्रभारी धूमनगंज ,चौकी प्रभारी ट्रांसपोर्ट नगर आदि  को ज्ञापन दिया गया जिसकी पैरवी मानवाधिकार संगठन तथा सीनियर सिटीजन काउंसिल इंटरनेशनल प्रयागराज ने भी जनहित में टावर हटाने की मुहिम का समर्थन किया है जिस पर स्थानी पुलिस व पी डी ए के स्टाफ मौके पर पहुंचकर इसे रोकने का प्रयास किया फिर भी  चोरी-छिपे कंपनी टावर हटाने के बजाय उसे बनाने का काम करा रही है जो पूर्णतः अवैध और निंदनीय है इस  गलत कार्य को रोकने की हम  प्रशासन से पुनः मांग कर रहे हैं कि इसे तत्काल हटाया जाए तथा दोषियों पर उचित कार्यवाही किया जाए की मांग किया, मांग करने वाले प्रमुख लोगों में पूर्व सैनिक सत्यपाल श्रीवास्तव, पूर्व सूबेदार श्याम सुंदर सिंह पटेल, आरके द्विवेदी, सुनील केसरवानी, ज्ञान चंद्र केसरवानी ,आकाश यादव, अकरम तिवारी ,गुलाब चंद्र भट्ट, कोमल सिंह, उमाकांत मिश्र ,लल्लन मिश्रा ,रामकृष्ण सिंह ,मान सिंह, आरके शुक्ला, नमो नारायण तिवारी, गंगा प्रसाद आदि सभी मोहल्ले वासियों की  मांग है कि इसे तत्काल बंद करा कर ध्वस्तीकरण  हो

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular