Tuesday, March 4, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurरक्त का हर कण वक्त का हर क्षण कीमती होता है

रक्त का हर कण वक्त का हर क्षण कीमती होता है

अवधनामा संवाददाता

ललितपुर। समाज सेवा के क्षेत्र में निरन्तर प्रयासरत जनपद की संस्था समाज सेवा के क्षेत्र में हमेशा ही अग्रणी भूमिका में रहती है। हमेशा ही सेवा के कार्यों में संस्था के सदस्य बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इसी क्रम में संस्था के द्वारा निरंतर ही ब्लड डोनेशन के लिए लोगों को जागरूक किया जाता है एवं संस्था के द्वारा ब्लड डोनेशन किया जाता है। विगत दिवस जब ललितपुर सेवा ग्रुप के अध्यक्ष अंकुर जैन सानू बाबा के पास देवेंद्र प्रजापति का फोन आया उनकी पत्नी मंजू प्रजापति जिसकी की तबयित खराब है जिसकी प्लेटलेटस के साथ हीमोग्लोबिन काफी कम है। चिकित्सक ने तुरंत की फ्रेश ब्लड के लिए कहा परिवार में किसी का ग्रुप मेंच नही हुआ तब उन्होंने संस्था से मदद माँगी, जिसके चलते उन्हें ओ पॉजिटिव ब्लड की आवश्यकता थी ग्रुप के द्वारा  पार्षद अनुराग जैन शैलू से सम्पर्क किया गया। वह तुरंत ही ब्लड देने के लिए तैयार हो गए और ब्लड बैंक पहुंचकर अपना ब्लड डोनेट किया ग्रुप के द्वारा हमेशा ही रक्तदान किया जाता है। लोगो को जागरूक किया जाता है। रक्त दान करने से कुछ फायदे मिलते हैं। ब्लड डोनेट करने से हार्ट अटैक का खतरा होगा कम हो जाता है। कैंसर होने का जोखिम कम होता है। लिवर से जुड़ी समस्याओं से भी राहत मिलती है। ब्लड डोनेट करने से वजन भी कंट्रोल में रहता है। इस मौके पर अध्यक्ष अंकुर सानू बाबा, पार्षद अनुराग जैन शैलू, राजीव जैन, प्रभात चौरसिया, लैब अभिषेक नामदेव, अमित आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular