Thursday, May 15, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaभाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अनुशासित व राष्ट्र के प्रति समर्पित होता है:...

भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अनुशासित व राष्ट्र के प्रति समर्पित होता है: सांसद लल्लू सिंह

 

अवधनामा संवाददाता

अयोध्या। सहादतगंज स्थित भाजपा कार्यालय में जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक के दौरान विभिन्न विषयों पर गम्भीरता से चर्चा की गयी। पार्टी नेतृत्व द्वारा निर्धारित किये गये कार्यक्रमों को मनाने के विषय में मंथन किया गया तथा मनाये गये कार्यक्रमों की समीक्षा भी की गयी।
सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अनुशासित व राष्ट्र के प्रति समर्पित होता है। समाज का हर वर्ग भाजपा से जुड़ा हुआ है। पार्टी सबको साथ लेकर चलती है। कार्यकर्ताओं का सबसे ज्यादा सम्मान भाजपा में है। कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि कोविड काल में जब लोग अपने घरों में कैद थे। उस समय भाजपा के कार्यकर्ता अपने जीवन की परवाह न करते हुए जरुरतमंदों की सेवा कर रहे थे। सेवा व समपर्ण का यही भाव हमें अपार जनसमर्थन मिलने का कारण है। क्षेत्रीय मंत्री कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि सम्पर्क, संवाद व प्रवास की प्रक्रिया को और तेज करना होगा। सबका साथ सबका विकास के साथ सबका विश्वास व सबका प्रयास की अवधारणा को लेकर हमें चलना है। पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अपनी सक्रियता को और बढ़ाना होगा। हमें लगातार समाज में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए नवयुवकों को वैचारिक रुप से मजबूत करना है। राजनैतिक प्रस्ताव जिला महामंत्री राधेश्याम त्यागी ने दिया। जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, जिला महामंत्री राघवेन्द्र पाण्डेय ने इसका समर्थन किया। कमलाशंकर पाण्डेय, अशोक कसौधन, गोकरन द्विवेदी, इं रणवीर सिंह, राममोहन भारती, अखण्ड प्रताप सिंह डिम्पल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्य के उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular